Skip to content
October 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
hindsantri.com

hindsantri.com

ताजा खबरों की

banner-promo-full-red

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Primary Menu
  • भारत
  • विदेश
  • मध्‍य प्रदेश
    • भोपाल संभाग
    • इंदौर संभाग
    • उज्जैन संभाग
    • ग्वालियर संभाग
    • चंबल संभाग
    • जबलपुर संभाग
    • नर्मदापुरम संभाग
    • रीवा संभाग
    • शहडोल संभाग
    • सागर संभाग
  • नर्मदापुरम संभाग
    • बैतूल
    • हरदा
  • आर्थिक
  • खेल समाचार
  • सिनेमा जगत
  • विविधा
    • तकनीकी
    • व्यंग्य
    • आलोचना
    • संस्कृति
    • पुरातत्व
    • कलाजगत
    • महिला जगत
    • बालजगत
  • साहित्य/आध्यात्म
    • विचार
    • धर्म
    • लेख
    • पुस्तक समीक्षा
    • साक्षात्कार
  • Admin Panel
  • हमारे बारे में
  • प्रेस विज्ञप्ति
  • Press Release
  • Home
  • मध्‍य प्रदेश
  • डीमैट खाता ठगी केस में सभी आरोपी बरी, ग्वालियर कोर्ट ने पुलिस जांच पर उठाए गंभीर सवाल
  • मध्‍य प्रदेश

डीमैट खाता ठगी केस में सभी आरोपी बरी, ग्वालियर कोर्ट ने पुलिस जांच पर उठाए गंभीर सवाल

hindsantri January 16, 2026
0

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
16-11-1768559467
Post Views: 109

ग्वालियर । ग्वालियर में साइबर ठगी के एक चर्चित मामले में विशेष न्यायाधीश साइबर क्राइम्स विवेक कुमार की अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए सभी पांच आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। डीमैट खाता खोलने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी से जुड़े इस मामले में कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह असफल रहा। इसके साथ ही न्यायालय ने पुलिस जांच में गंभीर खामियां पाते हुए विवेचक को कारण बताओ नोटिस जारी करने और पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल को पत्र लिखने के निर्देश भी दिए हैं।

यह मामला पुलिस थाना साइबर एवं उच्च तकनीकी अपराध थाना भोपाल, जोन ग्वालियर से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार, ग्वालियर निवासी आदित्य नारायण सक्सैना ने 27 अगस्त 2020 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को मोतिलाल ओसवाल सिक्योरिटीज कंपनी का प्रतिनिधि बताया और डीमैट खाता खोलने का झांसा दिया। इस प्रक्रिया के नाम पर शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये एक एसबीआई बैंक खाते में जमा कराए गए।

पुलिस जांच के दौरान इस ठगी से जुड़े पांच लोगों को आरोपी बनाया गया, लेकिन अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष न तो आरोपियों की संलिप्तता के ठोस साक्ष्य प्रस्तुत कर सका और न ही कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों को आपस में सही ढंग से जोड़ पाया। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि केवल संदेह या अनुमान के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

कोर्ट ने जांच में एक और गंभीर पहलू की ओर ध्यान दिलाया। जिन मोबाइल नंबरों से फ्रॉड कॉल किए जाने का दावा किया गया था, उनमें से एक नंबर चंद्रभान यादव नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत पाया गया, लेकिन उसके विरुद्ध न तो कोई प्रभावी जांच की गई और न ही कोई कार्रवाई। न्यायालय ने इसे अत्यंत चिंताजनक बताया और कहा कि जब किसी मोबाइल नंबर का स्पष्ट पंजीकरण उपलब्ध है, तो उस दिशा में जांच न करना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है।

अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि जिन व्यक्तियों के विरुद्ध कोई ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य नहीं थे, उन्हें आरोपी बनाकर पेश किया गया, जबकि वास्तविक तथ्यों और तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच नहीं की गई। इसी आधार पर सभी पांचों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।फैसले के साथ ही विशेष न्यायाधीश ने विवेचक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए और साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय करने को कहा है। इस निर्णय को साइबर अपराधों की जांच में लापरवाही पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

About the Author

Avatar photo

hindsantri

Administrator

Visit Website View All Posts

Like this:

Like Loading…
Tags: accused acquitted court verdict cyber crime Demat account notice police investigation

Post navigation

Previous: सर्दियों में कैसे बढ़ाएं आईब्रो की ग्रोथ? आजमा लें ये 5 देसी नुस्खे, पतली Eyebrows हो जाएंगी मोटी और घनी
Next: मुरैना में तेज रफ्तार का कहर: घर के बाहर बैठी महिलाओं को कार ने रौंदा, CCTV में कैद खौफनाक हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

L-Bhopal190926054928
  • भोपाल संभाग
  • मध्‍य प्रदेश

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Atmaram yadav September 19, 2026 0
L-Bhopal180926072908
  • भोपाल संभाग
  • मध्‍य प्रदेश

सिंगरौली पुलिस ने डकैती के 06 घंटे में 03 आरोपियों से 200 ग्राम से अधिक सोना-चांदी, 1 लाख रुपये से अधिक नगद राशि, हथियार एवं मोटरसाइकिल बरामद

Atmaram yadav September 19, 2026 0
L-Bhopal140926062459
  • ग्वालियर संभाग
  • मध्‍य प्रदेश

ग्वालियर पुलिस ने विंडसर हिल्स स्थित डुप्लेक्स से संचालित करोड़ों रुपए के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का किया पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Atmaram yadav September 14, 2026 0

इन्‍हें भी पढ़ें

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण र से बने टीन शेड का लोकार्
  • नर्मदापुरम

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण

October 20, 2026 0
दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश दशहरा पर नगर परिषद बनखेड़ी में 18 परिवारों
  • बनखेडी

दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

October 20, 2026 0
विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है विजयदशमी पर पुलिस लाइन म
  • नर्मदापुरम

विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है

October 20, 2026 0
राम की शक्ति पूजा: अशुभ पर शुभ की विजय:: आत्माराम यादव चीफ एडिटर atmaram yadav
  • लेख
  • साहित्य/आध्यात्म

राम की शक्ति पूजा: अशुभ पर शुभ की विजय:: आत्माराम यादव चीफ एडिटर

October 20, 2026 0
राम कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी : प्रो. अमर सिंह, a216c762-63f0-45aa-be2c-0df242d073e3
  • लेख

राम कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी : प्रो. अमर सिंह,

October 20, 2026 0
गरबे पर उठी उंगली, अब नगर की व्यवस्थाओं पर भी उठेंगे सवाल! :: शहरनामा babu musay
  • विचार
  • साहित्य/आध्यात्म

गरबे पर उठी उंगली, अब नगर की व्यवस्थाओं पर भी उठेंगे सवाल! :: शहरनामा

October 20, 2026 0

Recent Posts

  • राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण
  • दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है
  • राम की शक्ति पूजा: अशुभ पर शुभ की विजय:: आत्माराम यादव चीफ एडिटर
  • राम कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी : प्रो. अमर सिंह,

You may have missed

र से बने टीन शेड का लोकार्
  • नर्मदापुरम

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण

Atmaram yadav October 20, 2026 0
दशहरा पर नगर परिषद बनखेड़ी में 18 परिवारों
  • बनखेडी

दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

Atmaram yadav October 20, 2026 0
विजयदशमी पर पुलिस लाइन म
  • नर्मदापुरम

विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है

Atmaram yadav October 20, 2026 0
atmaram yadav
  • लेख
  • साहित्य/आध्यात्म

राम की शक्ति पूजा: अशुभ पर शुभ की विजय:: आत्माराम यादव चीफ एडिटर

Atmaram yadav October 20, 2026 0

हमारे बारे में

“hindsantri.com” में आप सभी का स्‍वागत है। यहां आपको देश और दुनिया की खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इसके साथ ही कई अन्‍य कैटेगरी में खबरों को प्रसारित किया जाता है। प्रतिदिन पाठकों को नवीनतम समचार से अपडेट कराते रहेंगे।

Editor-in-Chief : Atmaram Yadav
Shri Jagannath Dham
Behind Kali Temple, Ward No. 31, Gwal Toli
Narmadapuram, 461001

Recent Posts

  • राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण
  • दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है
  • राम की शक्ति पूजा: अशुभ पर शुभ की विजय:: आत्माराम यादव चीफ एडिटर
  • राम कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी : प्रो. अमर सिंह,

Categories

Uncategorized आर्थिक इंदौर संभाग उज्जैन संभाग कविता कहानी खेल समाचार ग्वालियर संभाग चंबल संभाग जबलपुर संभाग तकनीकी धर्म नर्मदापुरम नर्मदापुरम संभाग पुस्तक समीक्षा बनखेडी बिहार भारत भोपाल संभाग मध्‍य प्रदेश महिला जगत रीवा संभाग लाइफस्‍टाइल लेख विचार विदेश विविधा व्यंग्य शहडोल संभाग संस्कृति सागर संभाग साहित्य/आध्यात्म सिनेमा जगत
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Copyright © All rights reserved. | hindsantri by AMAP themes.
%d