
नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम 13,अप्रैल,2026 मप्र के सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग रविवार रात को नर्मदापुरम पहुंचे। उन्होंने अत्याधुनिक खेल परिसर (मल्टीस्पोर्ट्स टर्फ ) का शुभारंभ किया। इस दौरान खेल मंत्री विश्वास सारंग ने नर्मदापुरम की खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में 15 से अधिक खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने हर व्यक्ति के लिए खेल के महत्व को बताया।

मंत्री सारंग ने कहा मैंने एक किताब में पढ़ा था कि शिकागो सम्मेलन से लौटकर आने के बाद विवेकानंदजी के पास कुछ युवा पहुंचे और बोले कि हम चाहते है कि आपके जैसे मार्ग पर चले, भगवा पहन संन्यास लेना चाहते है। सनातन का परचम लहराकर देश को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएं। विवेकानंद मुस्कुराएं बोले कि भारत देश को बड़ा बनाना चाहते हो तो उसके लिए भगवा धारण, संन्यास लेने की जरूरत नहीं, वो सामने फुटबॉल का मैदान पड़ा है। वहां जाओ, खेलों, अपने शरीर, मन, मस्तिष्क को ठीक करो। इस देश का नागरिक, युवा शारीरिक, मानसिक रूप से सुदृढ़ होगा, तभी यह भारत बड़ा देश बनेगा। खेल मंत्री ने कहा खेल किसी व्यक्ति को समाज के सुव्यवस्थित नागरिक बनाने की एक प्रक्रिया है। हर एक व्यक्ति, समाज का हर एक अंग खेल से जुड़े। हिंदुस्तान को हिट करना है तो फिट करना होगा। फिटनेस के दौर में आज हम सभी तेज गति से आगे बढ़े। यही हमारा संकल्प होना चाहिए़। खेल मंत्री ने टर्फ लोकार्पण के साथ ही क्रिकेट भी खेला।

इस दौरान सांसद दर्शनसिंह चौधरी ने गेंदबाजी की। इस दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, आचार्य पंडित सोमेश परसाई, आध्यात्मिक गुरु सांई बल्लभदास, प्रीति शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पूर्व विधायक सविता दीवान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौंकसे अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक महालहा ने किया एवं आभार नंदकिशोर यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नागेंद्र तिवारी, रुपेश राजपूत, विकास नारोलिया, राहुल सोलंकी, अनिल दुबे , मनीष परदेशी , विजय दिवोलिया, विशाल दीवान, सुंदरम अग्रवाल, सुमित गौर, गौतम यादव, नितिन यादव, गोविंद यादव सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवनिर्मित टर्फ पर पत्रकार और सेंट्रल बैंक के बीच मैत्री मैच खेला गया। मैच से पहले खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दोनों ही टीमों से परिचय प्राप्त किया।
