भया अहमदाबाद में,मोदी के मैदान।
टी ट्वेंटी का फाईनल, जीता हिन्दुस्तान।।
टी ट्वेंटी की सुनो कहानी।
भारत तीन बार जग आनी।।1
जय जय प्यारे धोनी भाई।
मेच क्रिकेटा धूम मचाई।।2
साल सात में आप जिताया।
टी ट्वेंटी का मान बढ़ाया।।3
फिर चौबिस में राहुल आये।
दूजा कप भारत में लाये।।4
सन छब्बिसा सूरज आये।
फिर जग में सिरमौर बनाये।।5
तीजे कप का हाल सुनाऊं।
भारत की महिमा को गाऊं।।6
प्रथम मेंच नाबी से खेला।
तर्राणू से उसको पेला।।7
पाक मेच रोमांचित आया।
इकसठ रन से धूल चटाया।।8
फिर नीदर की बारी आई।
सत्रह रन से मुंह की खाई।।9
साउथ से सम्मान से हारे।
पाई ताकत चमके तारे।।10
फिर जिम्बाबे खेलन आया।
बहत्तर रन से गच्चा खाया।।11
वेस्टइंडीजा भी अब हारी।
पांच विकेटा विजय हमारी।।12
फिर ग्राउंड में गोरे आये।
सात रनों से गोता खाये।।13
अंत फाईनल कीवी आये।
टास जीत फिल्डिंग को धाये।14
संजू सेम संग अभिषेका ।
ओपनिंग को करते देखा।।15
तीन अवर तक धीमा खेले।
चौथे में फिर मारे टोले।।16
अभिषेका ने खेली पारी।
गेंद अठारह फिफ्टी मारी।।17
पावर प्ले बाणू रन पाये।
जो जग में इतिहास रचाये।।18
फिर संजू किशना गुर्राये।
तेवर देख किवी घबराये।।19
चौंके छक्के खूब जमाये।
जन-जन नाचें खुशी मनाये।।20
गेंद छियालिस संजू खेले।
रन नव्वासी उनने पेले।।21
तेइस बाले खेल इशाना।
अर्धशतक से बने दिवाना।।22
नीशम के थे तीन विकेटा।
संजू किशना सूर लपेटा।।23
तिलकआठ रन शिव छब्बिसा।
बोलो भारत जय जगदीशा।।24
फिर हार्दिक की बारी आई।
रन अट्ठारह पार लगाई।।25
दो सौ पचपन लक्ष्य बनाया।
न्यूजीलैंड अंधेरा छाया।।26
फिनएलन अरु टिमटिम साई
पहली जोड़ी कीवी आई।27
दो ओवर तो देखे खेलेए।।33
मिचेल मिचेल ने खेली पारी।
छठा विकेट अक्षर मारी।।34
अवर सोलवां बुमरह दीना।
नीशन हेनर आउट कीना।।35
फिर जसप्रित जोश दिखाये।
सेटनर डंडे बिखराये।।36
जैकब डाफी अंत में आये।
अभिषेका ने मार गिराये।।37
छन्नू रन से भारत जीता।
सब नर नारी गावें गीता।।38
रंग तिरंगा जग लहराया।
आसमान जय भारत गाया।।39
रंग पंचमी बनी दिवाली।
घर घर में छाई खुशहाली।।40
यारों अपने देश का, तुम सब रखना ध्यान।
तन-मन-धन सब वारिये, कहते कवि मसान।।
डॉ दशरथ मसानिया आगर मालवा म प्र
