धनराज यादव जिला प्रतिनिधि
नर्मदापुरम 06 नवम्बर 2026 (हिन्द संतरी ) 6 नवंबर को सतरस्ता शंकर किराना स्टोर के सामने नर्मदापुरम पर ग्राम बुदनी थाना माखननगर से सामान खरीदी करने आये प्रेमनारायण केवट पिता किलोर सिंह केवट उम्र 32 साल के पेन्ट के जेब से नोटो की गड्डी 15450/- रुपये निकालकर चोरी कर एक अज्ञात व्यक्ति मौके से भाग गया था। पुलिस थाना कोतवाली द्वारा अप.क्र. 1060/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया कर संदेह के आधार पर आरोपी संजू उर्फ बादल पारधी को पकड़ कर पुंछताछ को तो उसके कब्जे से 11250/- रुपये जप्त किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नर्मदापुरम श्री दीपक कुमार शुक्ला (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम श्री जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम निरी. गौरव सिंह बुंदेला ने त्वरित कार्यवाही कर तुरंत टीम बनाकर हुलिया के आधार पर चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश प्रारंभ की। जो पुलिस टीम द्वारा 06 घण्टे के भीतर फरियादी प्रेमनारायण केवट के पैसे चोरी करने वाले चोर संजू उर्फ बादल पारधी पिता इमलेट पारधी उम्र 50 साल निवासी ग्राम शिवपुर, थाना शिवपुर को तकनीकी साधनो का उपयोग करके पकड़ने मे सफलता हासिल की है। जो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गये पैसे बरामद कर न्यायालय ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है। ज्ञातव्य है कि उक्त आरोपी संजू उर्फ बादल पारधी के विरुद्ध अलग अलग थानो मे पूर्व से पांच अपराध पंजीबध्द है । जिसके जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही पृथक से की जाती है।
इस मामले मे थानाप्रभारी गौरव सिहं बुंदेला थाना प्रभारी कोतवाली नर्मदापुरम उनि रेवाराम गायकवाड, उनि संजय रघुवंशी, आर हरीश, आर अविनाशी, आर अजमेश, आर. कपिल जाट, आर मनीष सोनी, आर गजेन्द्र डंडोरे, आर गणेश, आर आनंद की सराहनीय भूमिका रही।
