Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
hindsantri.com

hindsantri.com

ताजा खबरों की

banner-promo-full-red

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Primary Menu
  • भारत
  • विदेश
  • मध्‍य प्रदेश
    • भोपाल संभाग
    • इंदौर संभाग
    • उज्जैन संभाग
    • ग्वालियर संभाग
    • चंबल संभाग
    • जबलपुर संभाग
    • नर्मदापुरम संभाग
    • रीवा संभाग
    • शहडोल संभाग
    • सागर संभाग
  • नर्मदापुरम संभाग
    • बैतूल
    • हरदा
  • आर्थिक
  • खेल समाचार
  • सिनेमा जगत
  • विविधा
    • तकनीकी
    • व्यंग्य
    • आलोचना
    • संस्कृति
    • पुरातत्व
    • कलाजगत
    • महिला जगत
    • बालजगत
  • साहित्य/आध्यात्म
    • विचार
    • धर्म
    • लेख
    • पुस्तक समीक्षा
    • साक्षात्कार
  • Admin Panel
  • हमारे बारे में
  • प्रेस विज्ञप्ति
  • Press Release
  • Home
  • भारत
  • लाल किला धमाका: मौलवी इरफान ने 300 से अधिक कश्मीरियों को आतंक की राह पर धकेला, जांच में खुलासा
  • भारत

लाल किला धमाका: मौलवी इरफान ने 300 से अधिक कश्मीरियों को आतंक की राह पर धकेला, जांच में खुलासा

Atmaram yadav November 23, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
photo2-1763883919
Post Views: 98

नई दिल्‍ली । दिल्ली विस्फोट मामले की जांच कर रही एनआईए (NIA) को गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। संदिग्धों से मिले इनपुट से पता चला है कि कट्टरपंथ की पाठशाला कई देशों से चल रही थी। ऐसे में एजेंसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी के विदेशी लिंक भी खंगालने में जुटी है। इस बीच यह भी पता चला है कि मौलवी इरफान 300 से ज्यादा कश्मीरियों को आतंक की राह पर धकेलने के लिए उनके दिमाग में जहर घोल चुका है।

एक अधिकारी ने बताया कि तुर्किए, पाकिस्तान के अलावा ब्रिटेन, कनाडा जैसे देशों से कुछ संदिग्धों का संपर्क एजेंसियों की जानकारी में आया है। इसे खंगालने के लिए एनआईए इन देशों की एजेंसियों से भी संपर्क साधेगी। सूत्रों ने बताया कि आठ आरोपियों में से जिन तीन डॉक्टर और एक मौलवी को एनआईए श्रीनगर से दिल्ली पूछताछ के लिए लाई है। इनमें से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डॉ. मुजम्मिल शकील गनी और मौलवी मुफ्ती इरफान अहमद वागे ने कई अहम जानकारियां एनआईए को दी हैं। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि इस हमले में तमाम देसी-विदेशी पहलुओं को खंगाल रहे हैं। लेकिन इसके लिए अभी कई महत्वपूर्ण कड़ियों को जोड़ना बाकी है।

अभी तक दो आरोपी के तार देश से बाहर जुड़े
जांच एजेंसियों ने बताया कि श्रीनगर से गिरफ्तार करके दिल्ली लाए गए चारों आरोपी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का डॉ. मुजम्मिल शकील गनी, अनंतनाग का डॉ. आदिल अहमद राठेर, शोपियां का मौलवी मुफ्ती इरफान अहमद वागे और उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली डॉ. शाहीन सईद में से अभी तक की जांच में डॉ. मुजम्मिल और मौलवी इरफान के तार देश से बाहर जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

300 से ज्यादा कश्मीरियों को कट्टरपंथी बनाया
एजेंसी के मुताबिक, मौलवी ने पिछले चार-पांच साल में 300 से अधिक कश्मीरियों को कट्टरपंथी बनने का पाठ पढ़ाया। इसी का नतीजा है कि इनमें से कुछ डॉक्टर और ओजीडब्ल्यू आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो गए। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार मौलवी इरफान ने पूछताछ में बताया कि उसी ने अनंतनाग में एक ईदगाह से पिस्टल उठाकर आरिफ को दी थी। अक्तूबर, 2023 में डॉ. आदिल और फिदायीन बना डॉक्टर उमर दोनों एके-47 लेकर उसके पास एक मस्जिद में आए थे।

अदालत ने रिमांड के दौरान आरोपी जसीर बिलाल को वकील से मिलने की इजाजत दी
पटियाला हाउस की विशेष एनआईए अदालत ने शनिवार को लाल किला ब्लास्ट के आरोपी जसीर बिलाल वानी को रिमांड के दौरान अपने वकील से मिलने की इजाजत दे दी है। अदालत ने कहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) मुख्यालय में वकील अपने मुवक्किल से हर दूसरे दिन मिल सकता है। वानी बहराहल एनआईए की रिमांड पर है। जसीर बिलाल वानी के उर्फ XXदानिश को एनआईए ने 17 नवंबर को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। उसे 18 नवंबर को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। विशेष एनआईए जज अंजू बजजा चांदना की अदालत ने आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश के वकील को हर दूसरे दिन शाम को पांच से छह बजे(एक घंटे) तक मिलने की अनुमति दी है। आरोप है कि जसीर ने टेक्निकल सपोर्ट व मॉडिफाइड ड्रोन दिए थे। वह एक रॉकेट बनाने की भी योजना बना रहा था।

About the Author

Avatar photo

Atmaram yadav

Editor

Visit Website View All Posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: खंडवा के किसान भड़के, कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन: सांसद की वादाखिलाफी से रोष
Next: सतना स्कूल मामला: बच्चों से बर्तन धुलवाए, मेन्यू का खाना नहीं मिला

Related News

ggg
  • नर्मदापुरम संभाग
  • भारत

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में फर्जी डिग्री पर नौकरी, 51 शिक्षकों पर होगी FIR

desk editor October 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-08 at 19.53.43
  • नर्मदापुरम संभाग
  • भारत

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता एवं प्रवर्तन हेतु विशेष अभियान

desk editor October 8, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-08 at 19.49.57
  • नर्मदापुरम संभाग
  • भारत

नौकरी की तलाश से रोजगार देने तक का सफर, एमएसएमई प्रोत्साहन योजना से सफल उद्यमी बने विजय पटेल

desk editor October 8, 2026 0

Recent Posts

  • थाना डोलरिया पुलिस की बड़ी सफलता; 1.5 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, आरोपी गिरफ्तार
  • युवा सृजन संवाद’ अभियान: शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली का भ्रमण
  • जलता यूरोप, धधकता परिदृश्य : युवाओं का असंतोष या फिर कुछ और डॉ. शैलेश शुक्ला
  • मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर को मनाया जाएगा
  • नर्मदापुरम जिले में 31 अक्टूबर 2026 को मनाया जायेगा राष्ट्रीय एकता दिवस

You may have missed

3255
  • नर्मदापुरम

थाना डोलरिया पुलिस की बड़ी सफलता; 1.5 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Atmaram yadav October 29, 2026 0
55555
  • नर्मदापुरम

युवा सृजन संवाद’ अभियान: शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली का भ्रमण

Atmaram yadav October 29, 2026 0
Dr. Shailesh Shukla - pp size pic
  • लेख

जलता यूरोप, धधकता परिदृश्य : युवाओं का असंतोष या फिर कुछ और डॉ. शैलेश शुक्ला

Atmaram yadav October 29, 2026 0
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर को मनाया जाएगा (1)
  • नर्मदापुरम

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर को मनाया जाएगा

Atmaram yadav October 29, 2026 0

हमारे बारे में

“hindsantri.com” में आप सभी का स्‍वागत है। यहां आपको देश और दुनिया की खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इसके साथ ही कई अन्‍य कैटेगरी में खबरों को प्रसारित किया जाता है। प्रतिदिन पाठकों को नवीनतम समचार से अपडेट कराते रहेंगे।

Editor-in-Chief : Atmaram Yadav
Shri Jagannath Dham
Behind Kali Temple, Ward No. 31, Gwal Toli
Narmadapuram, 461001

Recent Posts

  • थाना डोलरिया पुलिस की बड़ी सफलता; 1.5 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, आरोपी गिरफ्तार
  • युवा सृजन संवाद’ अभियान: शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली का भ्रमण
  • जलता यूरोप, धधकता परिदृश्य : युवाओं का असंतोष या फिर कुछ और डॉ. शैलेश शुक्ला
  • मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर को मनाया जाएगा
  • नर्मदापुरम जिले में 31 अक्टूबर 2026 को मनाया जायेगा राष्ट्रीय एकता दिवस

Categories

Uncategorized आर्थिक इंदौर संभाग उज्जैन संभाग कविता कहानी खेल समाचार ग्वालियर संभाग चंबल संभाग जबलपुर संभाग तकनीकी धर्म नर्मदापुरम नर्मदापुरम संभाग पुस्तक समीक्षा बनखेडी बिहार भारत भोपाल संभाग मध्‍य प्रदेश महिला जगत रीवा संभाग लाइफस्‍टाइल लेख विचार विदेश विविधा व्यंग्य शहडोल संभाग संस्कृति सागर संभाग साहित्य/आध्यात्म सिनेमा जगत
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Copyright © All rights reserved. | hindsantri by AMAP themes.
%d