आश्विन रावल वकूल ब्यूरो चीफ
भोपाल 19, अक्टूबर 2026, (हिन्द संतरी ) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सोमवार को नवरात्रि के महानवमी के अवसर पर लोकभवन में कन्यापूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोकभवन स्थित मंदिर परिसर में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन कर मिष्ठान और उपहार भेंट किए।
राज्यपाल श्री पटेल ने माँ दुर्गा से प्रदेश औेर देश के विकास एवं नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, नियंत्रक हाऊसहोल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
