
भोपाल, 28 जनवरी 2026(हिन्द संतरी )सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने बुधवार को भोपाल स्थित लीला पैलेस निवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों एवं समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर आत्मीय चर्चा हुई।
विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल का मार्गदर्शन सदैव ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला रहा है। उनके अनुभव और विचार संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत एवं मनोहर सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।
