नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम 18,अप्रैल,2026 (हिन्द संतरी ) जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र अब प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक आगामी आदेश तक संचालित किए जाएंगे। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार दिनभर की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। प्रातः 07:30 बजे केंद्र खोलकर बच्चों का स्वागत किया जाएगा तथा उनके साफ-सफाई का ध्यान रखा जाएगा। इसके पश्चात 08:00 से 08:30 बजे तक सामूहिक गतिविधियां, 08:30 से 09:00 बजे तक नाश्ता, 09:00 से 09:30 बजे तक बच्चों द्वारा स्वतंत्र खेल तथा 09:30 से 10:00 बजे तक छोटे समूहों में गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में 10:00 से 10:30 बजे तक भाषा एवं साक्षरता से संबंधित गतिविधियां, 10:30 से 11:00 बजे तक रचनात्मक गतिविधियां तथा 11:00 से 11:30 बजे तक बाहरी खेल गतिविधियां संचालित होंगी। 11:30 से 12:30 बजे तक बच्चों को भोजन प्रदान किया जाएगा एवं उन्हें सुरक्षित रूप से उनके अभिभावकों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। दोपहर 12:30 से 02:00 बजे के बीच पूरक पोषण आहार अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे थर्ड मील, पोषण परामर्श, मंगल दिवस, वृद्धि निगरानी, सबला/किशोरी बालिका योजना अंतर्गत परामर्श तथा गृह भेंट आदि निर्धारित दिवसों पर आयोजित किए जाएंगे। अंत में 02:00 से 02:30 बजे तक रिकॉर्ड संधारण का कार्य किया जाएगा।
