
नर्मदापुरम 10,फरवरी,2026 (हिन्द संतरी) नर्मदापुरम जिले में अवैध रेत और गिट्टी परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 8 वाहनों को जप्त किया है।
खनिज विभाग द्वारा 06 फरवरी 2026 को ग्राम-रामपुर गुर्रा, तहसील-इटारसी से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर पुलिस थाना गुर्रा की अभिरक्षा में रखा गया। 08 फरवरी 2026 को ग्राम-चौतलाय, तहसील-सिवनीमालवा से 02 डम्पर क्रमश: MP04ZX7155 एवं RJ17GV1230 को गिट्टी खनिज के ओवरलोड परिवहन करने पर जप्त कर पुलिस थाना सिवनीमालवा में खडे किए गए। 09 फरवरी 2026 को ग्राम-बान्द्राभान, तहसील-नर्मदापुरम से 05 डम्पर क्रमश: MP04HE4338, MP37GA1214, MP04HE5030, RJ19GJ0630 एवं MP04ZS4750 को रेत खनिज के ओवरलोड परिवहन करते हुए जप्त कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय प्रांगण नर्मदापुरम में खडे किए गए।
उक्त कार्रवाई में जिला खनि अधिकारी दिवेश मरकाम, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान, प्र० खनि निरीक्षक कृष्णकांत सिंह परस्ते, सिपाही हेमन्त राज और होमगार्ड बल शामिल थे। जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
