
नर्मदापुरम 23 फरवरी 2026 (हिन्द संतरी ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम में संपन्न हुआ जिसमें कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, सासंद दर्शनसिंह चौधरी जिला प्रभारी अलकेश आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, प्रशिक्षण महाअभियान संभागीय प्रभारी भरत सिंह राजपूत, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, जयकिशोर चौधरी, राजेश गौर, सुरेश पटेल, नीना नागपाल, ज्योति चौरे, कुंअर सिंह यादव मंचासीन रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने कहा कि संगठन के निरंतर प्रशिक्षण अनुशासन और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। आज पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुकी है। प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है, ताकि वे विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा सकें। प्रशिक्षण के माध्यम से नई और पुरानी पीढ़ी के बीच वैचारिक संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान होता है, जिससे संगठन की कार्यपद्धति और अधिक मजबूत होती है। उक्त बात समापन सत्र के दौरान कही।
पूर्व विधायक जिला प्रभारी अलकेश आर्य ने मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल स्तरीय कार्यशालाओं की योजना, समय-निर्धारण एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पार्टी के द्वारा व्यक्ति का निर्माण और व्यक्ति से संगठन का निर्माण और संगठन से राष्ट्र का निर्माण इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य है। इस वर्ग में हमारी विचारधारा, हमारी कार्य पद्धति, हमारी पार्टी का इतिहास और विकास, शासन की योजनाएं, मन की बात, सोशल मीडिया नई तकनीक आदि विषयों पर वक्ता प्रशिक्षण देंगे।
भाजपा जिला प्रीति शुक्ला ने प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया उन्होंने कहा कि हमारा दल व्यक्ति, नेता आधारित नहीं है विचार आधारित पार्टी होने के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। राजनीति हमारे लिए लोक कल्याण के लिए है। हम जिस पथ पर है उसकी कार्य पद्धति याद होना चाहिए।
प्रशिक्षण महाअभियान संभागीय प्रभारी भरत सिंह राजपूत ने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और प्रशिक्षण की आवश्यकता पर उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा 11 मार्च से 14 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न व्यवस्थापन एवं संचालन समितियों का गठन किया जाएगा जो प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराएंगी। प्रशिक्षण के विषयों में पार्टी का इतिहास एवं विकास, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां तथा सामाजिक माध्यम से संबंधित विषय शामिल हैं। नवाचार पर सुरेश पटेल ने विचार रखे प्रशिक्षण टोली सदस्य जयकिशोर चौधरी ने पंच परिवर्तन विषय पर उद्वोधन दिया। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि कार्यशाला में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, राहुल पटवा ने प्रेजेंटेशन दिखाया। सत्र में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रशिक्षण अभियान मंडल टोली, मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश चंद्र मैना एवं आभार नीना नागपाल ने माना।
