नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के सिवनी मालवा विधानसभा अंतर्गत डोलरिया मंडल के शक्ति केंद्र कान्द्राखेड़ी एवं भीलाखेड़ी की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। दोनों बैठकों में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कान्द्राखेड़ी बैठक में मौजूद रहे कई वरिष्ठ पदाधिकारी
शक्ति केंद्र कान्द्राखेड़ी की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश गौर, मंडल प्रभारी श्री दिनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्री दीपेन्द्र राजपूत, मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ सदस्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई।
भीलाखेड़ी बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति
वहीं शक्ति केंद्र भीलाखेड़ी की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, मंडल प्रभारी श्री दिनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्री दीपेन्द्र राजपूत, सरपंच श्रीमती वर्षा सुनील चौधरी, मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में गांव स्तर तक संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान को गति देने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत है संगठन : प्रीति शुक्ला
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने दोनों बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर पर कार्य करने वाला समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी पहुंचानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क गतिविधियों एवं बूथ स्तर की बैठकों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंच बनाकर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी की रीति-नीति एवं जनहितकारी कार्यों को आमजन तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
