
नर्मदापुरम 28 ,जनवरी,2026(हिन्द संतरी) कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत विकासखंड केसला में कृषि रथ का भ्रमण ग्राम जुझारपुर, भट्टी, और धुरपन में हुआ। इस दौरान कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत खेती, और जैविक खेती की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नर्मदापुरम के सहायक संचालक कृषि एस एल इवने, डॉ. विनोद कुमार कृषि वैज्ञानिक, जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना महतो, जनपद पंचायत सदस्य श्री रविकांत माहला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुनील उइके, कृषि विस्तार अधिकारी गौरी नंदा गुहे, दीपक चौरे, युक्ता नागले, और दीपक बांसे मौजूद रहे। ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव सहित कई किसान भी शामिल हुए।
किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों से शासन की योजनाओं की जानकारी ली। 24 जनवरी को आयोजित यह संगोष्ठी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई। वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को नेचुरल फार्मिंग, जैविक खेती, उद्यानिकी, पशुपालन, आने वाले सीजन के लिए उचित किस्में और अन्य संबंधित जानकारी प्रदान की।
