
नर्मदापुरम 29 जनवरी 2026(हिन्द संतरी) माखानगर से नीलेश यादव द्वारा – रुवार को सोहागपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सूकरी से मनकवाड़ा तक प्रस्तावित सड़क एवं पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की कुल लागत 254 लाख रुपये है।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क एवं पुल जैसी आधारभूत सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। इस निर्माण से ग्राम सूकरी, मनकवाड़ा सहित आसपास के गांवों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति प्राप्त होगी। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए विधायक श्री विजयपाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान आकाश रघुवंशी उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज, प्रदीप पटेल, रामबाबू रघुवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, जिला मंत्री किसान मोर्चा भगवान सिंह पटेल, रामनारायण पालीवाल, ललित पूर्वीया सहित जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत पदाधिकारी, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे
