धनराज यादव जिला प्रतिनिधि
नर्मदापुरम 05 नवंबर 2026 (हिस )पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम दीपक कुमार शुक्ता के निर्देशन में आज दिनांक 05/11/2026 को संपूर्ण नर्मदापुरम जिले में नशे के विरुद्ध एक विशाल और प्रभावी जागरूकता एवं चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना और शिक्षण संस्थानों के आसपास अवैध रूप से नशीली सामग्रियों की बिक्री पर अंकुश लगाना था। आज दिनभर चले इस विशेष अभियान के दौरान जिले के समस्त थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और छात्रवासों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा जीवन में कभी नशा न करने की समझाइश दी। इसके साथ ही, शिक्षण संस्थानों के आसपास लगने वाली दुकानों, गुमठियों और संदिग्ध ठिकानों पर वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थानावार चेकिंग एवं जागरुकता चलाया गया।

जिले के जिन थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया उसमें थाना कोतवाली क्षेत्रः एनएमवी कॉलेज, एसएनजी स्कूल, गर्ल्स स्कूल, होम साइंस कॉलेज, रामलाल शर्मा स्कूल, एक्सीलेंस स्कूल, सेठ गुर प्रसाद स्कूल, सर्किट हाउस घाट एवं जिला अस्पताल परिसर, थाना देहात क्षेत्रः प्राथमिक शाला हरियाली, आईटीआई कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज, थाना इटारसी क्षेत्रः सेंट जोसेफ स्कूल, एमपीसीएम स्कूल एवं एचएलटी स्कूल, थाना पथरौटा क्षेत्रः शासकीय आईटीआई कॉलेज पथरौटा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौटा ,थाना रामपुर क्षेत्रः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछुआ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर, थाना तवानगर क्षेत्रः प्राथमिक शाला तवा नगर एवं मॉडल स्कूल तवा नगर, थाना केसला क्षेत्रः बिरसा मुंडा कॉलेज सुखतवा, जनजाति बालक छात्रावास पोदार,शांति पानी स्कूल सुखतवा एवं कन्या छात्रावास, थाना सिवनी मालवा क्षेत्रः संदीपनी स्कूल, बी.एम. राइज चाइल्ड केयर स्कूल, आईटीआई कॉलेज सिवनी मालवा, कुसुम महाविद्यालय बानापुरा एवं कन्या छात्रावास सिवनी मालवा, थाना शिवपुर क्षेत्रः कन्या शाला छात्रावास, शिवपुर हाई स्कूल एवं प्राथमिक शाला शिवपुर, थाना डोलरिया क्षेत्रः हायर सेकेंडरी स्कूल डोलरिया एवं हाई स्कूल सवाल खेड़ा, थाना पिपरिया क्षेत्र: पीजी कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज एवं कन्याशाला स्कूल पिपरिया, थाना स्टेशन रोड पिपरिया क्षेत्रः शासकीय माध्यमिक शाला गांधी वार्ड (इतवारा बाजार), सर्वोदय विद्यापीठ स्कूल एवं सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल पिपरिया ,थाना बनखेड़ी क्षेत्रः शासकीय कॉलेज बनखेड़ी एवं सांदीपनी विद्यालय बनखेड़ी। थाना पचमढ़ी क्षेत्रः शासकीय महाविद्यालय पचमढ़ी, शांति पीनी सी.एम. राइज स्कूल, अनुसूचित जनजाति बॉयज छात्रावास एवं गर्ल्स छात्रावास पचमढ़ी। थाना सोहागपुर क्षेत्रः शासकीय कॉलेज सोहागपुर एवं कन्या शाला सोहागपुर। आदि शमिल है ।

चेकिंग अभियान के दौरान कुल 30 स्कूलों, 10 कॉलेजों एवं 06 छात्रावासों में नशे के बारे में छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया। साथ ही कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा 11 प्रकरणो में 1650 रू. थाना देहात पुलिस द्वारा 04 प्रकरणों में 800 रू. एवं थाना इटारसी पुलिस द्वारा 04 प्रकरणों में 400 रू की चालानी कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन में यह संपूर्ण कार्यवाही की गई। इस दौरान समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), एसडीएम नर्मदापुरम श्री देवेन्द्र सिंह, डीएचओ डॉ. रजनी कुशवाहा, श्रीमति सुनीता नागिया, खेल विभाग से श्री प्रीतम सिंह, सहित समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी इस दौरान उपस्थित रहे।
