Skip to content
October 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
hindsantri.com

hindsantri.com

ताजा खबरों की

banner-promo-full-red

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Primary Menu
  • भारत
  • विदेश
  • मध्‍य प्रदेश
    • भोपाल संभाग
    • इंदौर संभाग
    • उज्जैन संभाग
    • ग्वालियर संभाग
    • चंबल संभाग
    • जबलपुर संभाग
    • नर्मदापुरम संभाग
    • रीवा संभाग
    • शहडोल संभाग
    • सागर संभाग
  • नर्मदापुरम संभाग
    • बैतूल
    • हरदा
  • आर्थिक
  • खेल समाचार
  • सिनेमा जगत
  • विविधा
    • तकनीकी
    • व्यंग्य
    • आलोचना
    • संस्कृति
    • पुरातत्व
    • कलाजगत
    • महिला जगत
    • बालजगत
  • साहित्य/आध्यात्म
    • विचार
    • धर्म
    • लेख
    • पुस्तक समीक्षा
    • साक्षात्कार
  • Admin Panel
  • हमारे बारे में
  • प्रेस विज्ञप्ति
  • Press Release
  • Home
  • आर्थिक
  • RBI कर रहा खाता जमा बीमा के नियम में बदलाव की तैयारी… जोखिम आधारित प्रीमियम मॉडल होगा लागू!
  • आर्थिक

RBI कर रहा खाता जमा बीमा के नियम में बदलाव की तैयारी… जोखिम आधारित प्रीमियम मॉडल होगा लागू!

hindsantri February 9, 2026 1 minute read
0

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
0000000000000-1770616739
Post Views: 90

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) अप्रैल 2026 से खाता जमा बीमा (Account Deposit Insurance) के लिए एक बड़ा बदलाव लागू करने जा रहा है। अब तक सभी बैंकों से एक समान दर पर वसूला जाने वाला बीमा प्रीमियम (Insurance Premium) समाप्त होगा और उसकी जगह जोखिम आधारित प्रीमियम मॉडल लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था में मजबूत और सुरक्षित बैंकों को कम प्रीमियम देना होगा, जबकि जोखिम वाले बैंकों पर अधिक बोझ पड़ेगा।

अब तक भारत में जमा बीमा के लिए समान दर प्रणाली लागू थी, जो 1962 से चला आ रही थी। इसके तहत सभी बैंक अपने जमा पर प्रति 100 रुपये पर 12 पैसे का प्रीमियम जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम को देते थे। बैंक कितना सुरक्षित है या उसकी वित्तीय स्थिति कैसी है, इसका इस दर पर कोई असर नहीं पड़ता था। आरबीआई का मानना है कि यह व्यवस्था बैंकों को बेहतर जोखिम प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित नहीं करती थी, इसलिए इसमें बदलाव जरूरी था।


क्या है नया जोखिम आधारित प्रीमियम मॉडल

नए मॉडल के तहत बैंकों को उनकी वित्तीय सेहत और जोखिम प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाएगा। इसके लिए पूंजी पर्याप्तता, एनपीए, लाभप्रदता, तरलता और पर्यवेक्षण रेटिंग जैसे मानकों को आधार बनाया जाएगा। अप्रैल 2026 से बैंकों को ए, बी, सी और डी-चार जोखिम श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा। कम जोखिम वाले सुरक्षित बैंक कम प्रीमियम चुकाएंगे, जबकि अधिक जोखिम वाले बैंकों को ज्यादा प्रीमियम देना होगा।


कितनी होगी प्रीमियम दर

सबसे सुरक्षित बैंकों को अब प्रति 100 रुपये जमा पर सिर्फ आठ पैसे का प्रीमियम देना पड़ सकता है, जो मौजूदा दर से करीब 33 फीसदी कम है। श्रेणी बी के बैंक 10 पैसे, श्रेणी सी के बैंक 11 पैसे और श्रेणी डी (सबसे अधिक जोखिम) के बैंक 12 पैसे प्रीमियम का भुगतान करेंगे। इसका सीधा फायदा मजबूत बैलेंस शीट वाले बैंकों को मिलेगा, जबकि कमजोर बैंकों पर दबाव बढ़ेगा।


बैंकों के जोखिम का आकलन कैसे होगा

जोखिम आकलन के लिए दो मॉडल अपनाए जाएंगे। टियर-1 मॉडल अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) पर लागू होगा, जिसमें पर्यवेक्षी रेटिंग, कैमल्स मानक और जमा बीमा कोष पर संभावित नुकसान को आधार बनाया जाएगा। टियर-2 मॉडल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों के लिए होगा, जिसमें मात्रात्मक संकेतकों और संभावित नुकसान पर ध्यान दिया जाएगा।


पुराने और स्थिर बैंकों को अतिरिक्त राहत

आरबीआई ने इस व्यवस्था में एक ‘विंटेज इंसेंटिव’ भी जोड़ा है। जिन बैंकों का रिकॉर्ड लंबे समय तक स्थिर रहा है और जिन पर कोई बड़ा नियामकीय प्रतिबंध या पुनर्गठन नहीं हुआ है, उन्हें अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह छूट सालाना एक फीसदी तक हो सकती है और अधिकतम 25 फीसदी तक जा सकती है।


जो बैंक इस ढांचे से बाहर रहेंगे

लोकल एरिया बैंक और पेमेंट्स बैंक जोखिम-आधारित प्रीमियम व्यवस्था से बाहर रहेंगे और पहले की तरह ₹100 जमा पर 12 पैसे की समान दर चुकाते रहेंगे। डेटा सीमाओं के कारण इनके लिए सटीक जोखिम मॉडलिंग संभव नहीं है। कुल प्रीमियम संग्रह में इनका योगदान 1% से भी कम है।


जमाकर्ताओं के लिए क्या बदलेगा?

इस बदलाव से जमाकर्ताओं की जमा सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जमा बीमा कवर की सीमा और भुगतान प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी। यानी बैंक डूबने की स्थिति में जमाकर्ताओं को मिलने वाली बीमा राशि में कोई कटौती नहीं होगी। हालांकि, मजबूत बैंकों के लिए लागत घटने से आगे चलकर इसका अप्रत्यक्ष लाभ ग्राहकों तक पहुंच सकता है।


जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम क्या है

जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम, भारतीय रिजर्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था है। यह भारत में बैंक जमाकर्ताओं को जमा बीमा सुरक्षा प्रदान करता है, जो वर्तमान में प्रति जमाकर्ता ₹पांच लाख तक है। जमा बीमा योजना आरबीआई द्वारा लाइसेंस प्राप्त सभी बैंकों (वाणिज्यिक और सहकारी) के लिए अनिवार्य है। 31 मार्च, 2025 तक पंजीकृत बीमित बैंकों की संख्या 1,982 थी।

– आपकी जमा पहले की तरह सुरक्षित रहेगी, जमा बीमा कवर में कोई बदलाव नहीं।
– मजबूत बैंकों में भरोसा और बढ़ेगा।
– बैंक लागत घटने से बढ़ा सकते हैं ब्याज दर, यानी बेहतर एफडी दर और लोन पर कम ब्याज दर।
– कमजोर बैंकों पर बढ़ेगा दबाव।
– बैंक चुनते समय सतर्कता बढ़ेगी।
– बैंकिंग सिस्टम ज्यादा सुरक्षित होगा।

About the Author

Avatar photo

hindsantri

Administrator

Visit Website View All Posts

Like this:

Like Loading…
Tags: account deposit insurance Bank change rules RBI Risk based premium

Post navigation

Previous: ईरान का ट्रंप को साफ संदेश: ‘ना डरते हैं, ना किसी का हुक्म मानेंगे’
Next: भारत में गोल्ड ETF में 98% उछाल, दुनिया भर के निवेशक सोने की ओर खिंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

22-1784197098
  • आर्थिक

न्यायिक सेवा के दौरान कारोबार के आरोपों पर पूर्व चीफ जस्टिस की LPG डीलरशिप रद्द

hindsantri July 16, 2026 0
41-1784114457
  • आर्थिक

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय बाजार ने दिखाई मजबूती, उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर हरे निशान पर बंद

hindsantri July 15, 2026 0
25-1784110189
  • आर्थिक

भारत-यूके सीईटीए लागू होने के साथ आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती, पीएम मोदी बोले- किसानों, एमएसएमई और पेशेवरों के लिए खुलेंगे व्यापक अवसर

hindsantri July 15, 2026 0

इन्‍हें भी पढ़ें

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण र से बने टीन शेड का लोकार्
  • नर्मदापुरम

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण

October 20, 2026 0
दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश दशहरा पर नगर परिषद बनखेड़ी में 18 परिवारों
  • बनखेडी

दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

October 20, 2026 0
विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है विजयदशमी पर पुलिस लाइन म
  • नर्मदापुरम

विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है

October 20, 2026 0
राम की शक्ति पूजा: अशुभ पर शुभ की विजय:: आत्माराम यादव चीफ एडिटर atmaram yadav
  • लेख
  • साहित्य/आध्यात्म

राम की शक्ति पूजा: अशुभ पर शुभ की विजय:: आत्माराम यादव चीफ एडिटर

October 20, 2026 0
राम कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी : प्रो. अमर सिंह, a216c762-63f0-45aa-be2c-0df242d073e3
  • लेख

राम कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी : प्रो. अमर सिंह,

October 20, 2026 0
गरबे पर उठी उंगली, अब नगर की व्यवस्थाओं पर भी उठेंगे सवाल! :: शहरनामा babu musay
  • विचार
  • साहित्य/आध्यात्म

गरबे पर उठी उंगली, अब नगर की व्यवस्थाओं पर भी उठेंगे सवाल! :: शहरनामा

October 20, 2026 0

Recent Posts

  • राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण
  • दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है
  • राम की शक्ति पूजा: अशुभ पर शुभ की विजय:: आत्माराम यादव चीफ एडिटर
  • राम कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी : प्रो. अमर सिंह,

You may have missed

र से बने टीन शेड का लोकार्
  • नर्मदापुरम

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण

Atmaram yadav October 20, 2026 0
दशहरा पर नगर परिषद बनखेड़ी में 18 परिवारों
  • बनखेडी

दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

Atmaram yadav October 20, 2026 0
विजयदशमी पर पुलिस लाइन म
  • नर्मदापुरम

विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है

Atmaram yadav October 20, 2026 0
atmaram yadav
  • लेख
  • साहित्य/आध्यात्म

राम की शक्ति पूजा: अशुभ पर शुभ की विजय:: आत्माराम यादव चीफ एडिटर

Atmaram yadav October 20, 2026 0

हमारे बारे में

“hindsantri.com” में आप सभी का स्‍वागत है। यहां आपको देश और दुनिया की खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इसके साथ ही कई अन्‍य कैटेगरी में खबरों को प्रसारित किया जाता है। प्रतिदिन पाठकों को नवीनतम समचार से अपडेट कराते रहेंगे।

Editor-in-Chief : Atmaram Yadav
Shri Jagannath Dham
Behind Kali Temple, Ward No. 31, Gwal Toli
Narmadapuram, 461001

Recent Posts

  • राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण
  • दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है
  • राम की शक्ति पूजा: अशुभ पर शुभ की विजय:: आत्माराम यादव चीफ एडिटर
  • राम कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी : प्रो. अमर सिंह,

Categories

Uncategorized आर्थिक इंदौर संभाग उज्जैन संभाग कविता कहानी खेल समाचार ग्वालियर संभाग चंबल संभाग जबलपुर संभाग तकनीकी धर्म नर्मदापुरम नर्मदापुरम संभाग पुस्तक समीक्षा बनखेडी बिहार भारत भोपाल संभाग मध्‍य प्रदेश महिला जगत रीवा संभाग लाइफस्‍टाइल लेख विचार विदेश विविधा व्यंग्य शहडोल संभाग संस्कृति सागर संभाग साहित्य/आध्यात्म सिनेमा जगत
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Copyright © All rights reserved. | hindsantri by AMAP themes.
%d