
समाचार 24 फरवरी 2026/// सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की पावन माँ नर्मदा परिक्रमा यात्रा के पंचम दिवस पर 24 फरवरी मंगलवार को प्रातःकाल गुजरात राज्य के पवित्र संगम स्थल रत्नासागर, भरूच (गुजरात) में सूर्योदय की दिव्य बेला में माँ नर्मदा जी का विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूज्य आचार्य पंडित सोमेश जी परसाई के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आराधना की गई। विधायक श्री विजयपाल सिंह ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना करते हुए माँ नर्मदा से प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रार्थना की।
विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा केवल एक आध्यात्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, लोककल्याण और प्रकृति संरक्षण का संकल्प है। माँ नर्मदा की कृपा से हमारा प्रदेश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे — यही उनकी मंगलकामना है।
यात्रा के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक श्री सिंह की यह परिक्रमा यात्रा समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
