Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
hindsantri.com

hindsantri.com

ताजा खबरों की

banner-promo-full-red

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Primary Menu
  • भारत
  • विदेश
  • मध्‍य प्रदेश
    • भोपाल संभाग
    • इंदौर संभाग
    • उज्जैन संभाग
    • ग्वालियर संभाग
    • चंबल संभाग
    • जबलपुर संभाग
    • नर्मदापुरम संभाग
    • रीवा संभाग
    • शहडोल संभाग
    • सागर संभाग
  • नर्मदापुरम संभाग
    • बैतूल
    • हरदा
  • आर्थिक
  • खेल समाचार
  • सिनेमा जगत
  • विविधा
    • तकनीकी
    • व्यंग्य
    • आलोचना
    • संस्कृति
    • पुरातत्व
    • कलाजगत
    • महिला जगत
    • बालजगत
  • साहित्य/आध्यात्म
    • विचार
    • धर्म
    • लेख
    • पुस्तक समीक्षा
    • साक्षात्कार
  • Admin Panel
  • हमारे बारे में
  • प्रेस विज्ञप्ति
  • Press Release
  • Home
  • आर्थिक
  • बैंक खाते में बड़ी रकम डालते ही आ सकता है IT नोटिस…. जानिए क्या है नियम
  • आर्थिक

बैंक खाते में बड़ी रकम डालते ही आ सकता है IT नोटिस…. जानिए क्या है नियम

hindsantri June 9, 2026 1 minute read
0

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
000000000000-1780983953
Post Views: 155

नई दिल्ली।
बैंक खाते (Bank Accounts) में बड़ी नकद रकम जमा होते ही आयकर विभाग (Income Tax Department) की नजर उस पर पड़ सकती है। खासकर नोटबंदी (Demonetization) के बाद से नकद जमा, कैश बिक्री और कारोबार की नकदी को लेकर जांच का दायरा बढ़ा है। आयकर अपीलीय अधिकरण (Income Tax Appellate Tribunal) यानी आईटीएटी के हालिया फैसलों ने एक बात साफ कर दी है…सिर्फ बैंक में कैश जमा होना अपराध नहीं है। सवाल यह है कि उस कैश का स्रोत क्या है और क्या करदाता उसे साबित कर सकता है।


क्या है पूरा मामला?

हालिया मामलों में आयकर विभाग ने नोटबंदी के दौरान जमा बड़ी नकद रकम को अघोषित आय मानकर टैक्स की मांग की। एक मामले में स्क्रैप कारोबारी के खाते में 1.28 करोड़ नकद जमा हुए थे। विभाग ने इसे शक के दायरे में मानते हुए भारी टैक्स मांग बनाई। करदाता ने कहा, यह रकम उसके स्क्रैप कारोबार की बिक्री से जुड़ी थी। पिछले वर्षों में भी इसी तरह के कारोबार और नकद बिक्री को विभाग स्वीकार कर चुका था। आईटीएटी ने करदाता को राहत देते हुए कहा, अगर कारोबार का पुराना रिकॉर्ड, बहीखाते और बिक्री का पैटर्न नकद जमा को समर्थन देते हैं, तो केवल बैंक में पैसा जमा होने से उसे अघोषित आय नहीं कहा जा सकता।


फिर दूसरे मामले में करदाता क्यों हारा

दिल्ली आईटीएटी के एक अन्य मामले में 1.34 करोड़ की नकद जमा को लेकर करदाता को राहत नहीं मिली। करदाता ने इसे नकद बिक्री बताया, लेकिन जांच में खरीद-बिक्री के दावों, दस्तावेजों और लेनदेन में गंभीर विसंगतियां मिलीं। खरीद लेनदेन वास्तविक नहीं लगे और बिक्री की कहानी बहीखातों से मजबूत तरीके से साबित नहीं हो पाई। आईटीएटी ने माना, कारोबार की कहानी कागजों पर बनाई गई लगे और खरीद बिक्री का आधार भरोसेमंद न हो, तो नकद जमा अघोषित आय मानी जाएगी।


आईटीएटी का संदेश क्या है?

– दोनों फैसलों का सार है कि आयकर विभाग सिर्फ रकम नहीं, बल्कि उसकी कहानी देखता है। बैंक में जमा नकद आपकी आय, कारोबार, पुराने रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री बिल, स्टॉक रजिस्टर और कैश बुक से मेल खाती है, तो उसे समझाया जा सकता है।
– अगर रिटर्न में कम आय दिखाई गई हो, कारोबार का रिकॉर्ड कमजोर हो और अचानक खाते में लाखों या करोड़ों रुपये नकद जमा हो जाएं, तो नोटिस आने और टैक्स मांग बनने की आशंका बढ़ जाती है।
– अगर नकद जमा अघोषित आय मानी गई, तो आयकर कानून की धारा 69ए और 115बीबीई के तहत टैक्स बहुत भारी पड़ सकता है।


ये दस्तावेज जरूरी

नकद बिक्री या कारोबार से आई रकम साबित करने के लिए करदाता के पास खरीद-बिक्री बिल, स्टॉक रजिस्टर, कैश बुक, बैंक स्टेटमेंट, जीएसटी रिटर्न, आयकर रिटर्न, पुराने वर्षों का टर्नओवर और ग्राहक सप्लायर रिकॉर्ड होना चाहिए। अगर कारोबारी कहता है कि नकद जमा बिक्री से आया है, तो उसे दिखाना होगा कि उसके पास इतना स्टॉक था, बिक्री वास्तव में हुई थी और रकम बहीखातों में सही तरीके से दर्ज थी।

About the Author

Avatar photo

hindsantri

Administrator

Visit Website View All Posts

Like this:

Like Loading…
Tags: bank account Deposit IT notice large money receive rules

Post navigation

Previous: अवैध इमिग्रेशन और नशे की तस्करी रोकने के लिए साथ काम करेंगे रूस-पाकिस्तान, दोनों के बीच हुई बड़ी डील
Next: केन्द्र सरकार ने Ujjwala Yojna में किया बड़ा बदलाव…. अब साल में मिलेंगे सिर्फ 4 सिलेंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

22-1784197098
  • आर्थिक

न्यायिक सेवा के दौरान कारोबार के आरोपों पर पूर्व चीफ जस्टिस की LPG डीलरशिप रद्द

hindsantri July 16, 2026 0
41-1784114457
  • आर्थिक

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय बाजार ने दिखाई मजबूती, उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर हरे निशान पर बंद

hindsantri July 15, 2026 0
25-1784110189
  • आर्थिक

भारत-यूके सीईटीए लागू होने के साथ आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती, पीएम मोदी बोले- किसानों, एमएसएमई और पेशेवरों के लिए खुलेंगे व्यापक अवसर

hindsantri July 15, 2026 0

Recent Posts

  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण
  • दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है

You may have missed

539633576_3189788524527646_9185109461975773982_n
  • नर्मदापुरम

रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे

Atmaram yadav October 29, 2026 0
539633576_3189788524527646_9185109461975773982_n
  • Uncategorized

रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे

Atmaram yadav October 29, 2026 0
र से बने टीन शेड का लोकार्
  • नर्मदापुरम

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण

Atmaram yadav October 20, 2026 0
दशहरा पर नगर परिषद बनखेड़ी में 18 परिवारों
  • बनखेडी

दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

Atmaram yadav October 20, 2026 0

हमारे बारे में

“hindsantri.com” में आप सभी का स्‍वागत है। यहां आपको देश और दुनिया की खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इसके साथ ही कई अन्‍य कैटेगरी में खबरों को प्रसारित किया जाता है। प्रतिदिन पाठकों को नवीनतम समचार से अपडेट कराते रहेंगे।

Editor-in-Chief : Atmaram Yadav
Shri Jagannath Dham
Behind Kali Temple, Ward No. 31, Gwal Toli
Narmadapuram, 461001

Recent Posts

  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण
  • दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है

Categories

Uncategorized आर्थिक इंदौर संभाग उज्जैन संभाग कविता कहानी खेल समाचार ग्वालियर संभाग चंबल संभाग जबलपुर संभाग तकनीकी धर्म नर्मदापुरम नर्मदापुरम संभाग पुस्तक समीक्षा बनखेडी बिहार भारत भोपाल संभाग मध्‍य प्रदेश महिला जगत रीवा संभाग लाइफस्‍टाइल लेख विचार विदेश विविधा व्यंग्य शहडोल संभाग संस्कृति सागर संभाग साहित्य/आध्यात्म सिनेमा जगत
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Copyright © All rights reserved. | hindsantri by AMAP themes.
%d