नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम 30,अक्टूबर,2026 खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत आज ग्राम सिलवानी विकासखंड केसला में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना संचालक आत्मा जे.एल. काड़े, जोनल कृषि अनुसंधान केंद्र पवारखेड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर.के. मेश्राम, डीपीडी गोविंद मीना, एसएडीओ कुंभारे, एटीएम सुशील यादव, एडीओ, एईओ और बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, संतुलित उर्वरकों के उपयोग, कम लागत वाली उन्नतशील फसलों की बुवाई और नरवाई प्रबंधन के संबंध में सलाह दी गई।
