धनराज यादव नगर प्रतिनिधि
नर्मदापुरम 31 अक्टूम्बर 2026 (हिन्द संतरी ) ‘युवा सृजन संवाद’ अभियान के तहत शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में विद्यार्थियों के समक्ष पुलिस कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा की बारीकियां से उन्हे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन, एसडीपीओ नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक, टी.आई. कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला और टी.आई. देहात श्रीमती ऊषा मरावी ने अवगत कराया, यह पहला अवसर था जब सभी छात्रों को यह सब पुलिस से रूबरू सीखने को मिला |
उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित ‘युवा सृजन संवाद’ अभियान (20 से 31 अक्टूबर 2026) का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा देश और समाज का भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की।
एडीपीओ श्री जितेंद्र पाठक ने न्याय प्रणाली और पुलिस-न्याय विभाग के समन्वय पर प्रकाश डालते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। थाना कोतवाली टी.आई. श्री गौरव सिंह बुंदेला एवं थाना देहात टी.आई. श्रीमती ऊषा मरावी ने विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता नंबरों (जैसे- डायल 112), महिला सुरक्षा, यातायात नियमों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के तौर-तरीकों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अधिकारियों से संवाद किया और अपने जिज्ञासु प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर प्राप्त किए। इस सहयोगात्मक पहल से विद्यार्थियों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हुई है।
