नीलेश यादव जिला ब्यूरो
पिपरिया 31 अक्टूम्बर 2026 (हिन्द संतरी )- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए बियालीस हितग्राही मूलक निर्माण कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायक प्रबंधक कलेक्टर प्रतिनिधि श्रीमती अमिता ठाकुर की उपस्थिति में एवं सुखवती की अध्यक्षता में किया गया।
सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में जिला पंचायत द्वारा चिन्हांकित विलेज रिसोर्स पर्सन श्रीमती मनोरमा सोनी द्वारा पंचायत रिपोर्ट कार्ड का वाचन कर ग्रामीणों जनों को ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पंजीकृत परिवारों की संख्या वितरित जॉब कार्ड का विवरण सामाजिक अंकेक्षण अवधि में संपन्न कार्यों की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया गया ।विलेज रिसोर्स पर्सन श्रीमती मनोरमा सोनी ने किए गए कार्यों की सूची का वाचन कर ग्रामीण जनों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 – 2026 में हितग्राही मूलक कार्य जिनमें इक्तालीस प्रधानमंत्री आवास एक खेत तालाब निर्माण कार्य की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया।
विलेज रिसोर्स पर्सन श्रीमती मनोरमा सोनी ने ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में बताया कि इन निर्माण कार्यों पर वर्तमान अवधि तक राशि आठ लाख सतित्तर हजार आठ सौ छिहेतर रुपए का व्यय किया गया है वर्ष के दौरान सैंतीस कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। तथा पांच कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है।प्रपत्र दो का वाचन कर कुशल एवं अकुशल मजदूरी पर व्यय किए गए राशि से ग्रामीण जनों को अवगत कराया गया।
विलेज रिसोर्स पर्सन श्रीमती सोनी ने ग्रामीण जनों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025- 26 में कराए गए कार्यों के अभिलेखों का संधारण ग्राम पंचायत स्तर पर संधारित होना नहीं पाया गया है तथा कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड भी नहीं लगवाये गए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा सेवन रजिस्टर एसओपी रजिस्टर, पूर्ण कार्यों के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, निर्माण कार्य की नस्तियां, सामाजिक अंकेक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं की गई।
ग्राम सभा में श्रीमती अमिता ठाकुर सहायक प्रबंधक,सरपंच श्रीमती राधा बेलवंशी प्रभारी सचिव मनीष शर्मा ग्राम रोजगार सहायक अनिल जायसवाल विकास खंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ग्राम सामाजिक एनिमेटर अनीता विश्वकर्मा श्रीमती कृष्णा बाई, वीणा राजपूत, मुन्नी बाई, माया बाई, राहुल शर्मा सचिन ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर कृष्णा बाई ,भगवत सिंह, अमित ,कमल किशोर, गरिमा उईके , रामा बाई उमाशंकर ग्राम संपरीक्षा समिति सदस्य सहित ग्रामीण जन विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम सभा की कार्यवाही को प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सरोज मालवीय ने लिपिबद्ध किया।
