धनराज यादव नगर प्रतिनिधि
नर्मदापुरम 31 अक्टूम्बर 2026 (हिन्द संतरी ) नगरीय प्रशासन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर (जेडी) राजकुमार इवनाते एवं कार्यपालन यंत्री सचिन कडू ने नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विकास योजनाओं तथा स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
मौजूद कर्मचारियों एवं अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा मुख्य मार्गों व रिहायशी इलाकों में नियमित स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरे को ढेर को कम करने हेतु निर्देशित किया तथा कांट्रेक्टर द्वारा कार्य नहीं करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख, स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी अनुराग तिवारी, इंजीनियर मुकेश जैन, दीक्षा तिवारी भी उपस्थित रहे। प्रशासनिक टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन कराने की।
