नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम 06,नवम्बर,2026(हिन्द संतरी ) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागलखेड़ी में शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा संचालित “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026” के अंतर्गत शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण परिवारों को उनके आवास का वैधानिक स्वामित्व अधिकार प्रदान कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों के वर्षों पुराने सपने को साकार किया जा रहा है और उन्हें उनके अधिकारों का कानूनी संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान के हित में लगातार काम कर रही है और स्वामित्व योजना उसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है।

कार्यक्रम में श्री कुंवर सिंह यादव, श्री सत्यनारायण पाराशर, जनपद उपाध्यक्ष श्री लालचंद यादव, श्री विपिन यादव, श्री मनीष चतुर्वेदी, श्री दीपक शर्मा, श्री सुनील परते, तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी, पटवारी श्री अशरफ खान, सरपंच श्री रामभरोस यादव, श्री कैलाश यादव, उपयंत्री श्री राजेश साकलले, एडीईओ सुश्री पल्लवी कीर, श्री दामोदर यादव, सचिव श्री राजेंद्र कुमार दुबे, श्री पूनम यादव, श्री शिवप्रसाद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
