नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम 01 सितम्बर 2026 (हिन्द संतरी ) कांग्रेस नगर सेवादल द्वारा रविवार को मीनाक्षी चौक पर प्रातः 10 बजे ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश, संगठन और समाज की सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा – कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की अनुशासित और समर्पित शाखा है, जो महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा के सिद्धांत पर राष्ट्र और जन सेवा के लिए काम करता है । झंडा वंदन करने के उपरांत पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार ने कहा – राष्ट्रभक्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवादल जनसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। आंदोलनों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक सेवादल के कार्यकर्ता अनुशासन और सेवा की जिम्मेदारी निभाते आए हैं।
कार्यक्रम में सलीम खान, अध्यक्ष नगर कांग्रेस सेवादल ने कहा – सेवादल का ध्वज हमारे त्याग, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।”
जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा – “सेवादल ने हमेशा संगठन को मजबूत करने के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।”
जिला कांग्रेस संगठन मंत्री मधुसुदन यादव ने कहा – “देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनसेवा के लिए सेवादल की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।”
सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी गज्जू ने कहा -“सेवादल का अनुशासन कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ भाव से जनता के बीच काम करने की प्रेरणा देता है।”
नेता प्रतिपक्ष अनोखेलाल राजोरिया एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने कहा -“महात्मा गांधी के सेवा और अहिंसा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।”
नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान ने कहा :- सेवादल केवल संगठन की शाखा नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की जीवंत मिसाल है।”
अनुसूचित जाति विभाग नगर अध्यक्ष बंटी बरगले एवं सेवादल यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष सचिन निगोटे ने कहा – हर कठिन परिस्थिति में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर व्यवस्था और सेवा की जिम्मेदारी निभाई है।”
पूर्व पार्षदगण राजेंद्र दोहरे एवं अजय दुबे ने कहा :-“युवा पीढ़ी को अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने में सेवादल महत्वपूर्ण माध्यम है।”
सेवादल प्रदेश सचिव दीपक सिसोदिया और पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजीत बिष्ट ने कहा :- ध्वज वंदन हमें याद दिलाता है कि राष्ट्रहित और जनसेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य होना चाहिए।” वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज बहुत्रा एवं सूरज तिवारी और मंजुलमणि ढिमोले ने कहा :- “सेवादल की मजबूत उपस्थिति संगठन में नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं में सेवा का नया संकल्प पैदा करती है।”कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने सेवादल की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने तथा समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं का पूर्व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सत्येन्द्र फौजदार , राजकुमार केलु उपाध्याय , अमित गुप्ता , गजानंद तिवारी गज्जू , मधुसुदन यादव , राकेश शर्मा , कमलेश बाथरे , शिवमंगल सिंह चौहान , अनोखेलाल राजोरिया , अजीत बिष्ठ , दीपक सिसोदिया , अजय दुबे , राजेंद्र दोहरे , सूरज तिवारी , गुमान सिंह मांडले , संतोष अहिरवार , मनमोहन अहिरवार , देवीदास चावरे , धीरज बहुत्रा , गौरीशंकर यादव , बंटी बरगले , नीरज सैनी , तुकाराम यादव , शैलेन्द्र तोमर , डॉ श्याम अहिरवार , शाहिद खान , के एल वर्मा , अजय राज आर्य , गब्बर गौर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।
