नर्मदापुरम 29 अक्टूम्बर 2026 (हिन्द संतरी) गृह मंत्रालय के देर रात जारी आदेश में अब नर्मदापुरम जिले के पुलिस अधीक्षक रीवा निवासी आईएएस दीपक कुमार शुक्ला की कमान सौंपी गई है ओर पूर्व पदस्थ पुलिस अधीक्षक साईंकृष्ण एस थोटा को उपपुलिस महानिरीक्षक भोपाल मुख्यालय का दायित्व दिया गया है। दीपक शुक्ला 24 वीं वाहिनी बिसबल उज्जैन से नर्मदापुरम के एसपी बनाए गए है,इसके पूर्व वे 2 वर्ष सीहोर जिले के पुलिस अधीक्षक रहे है।
देखा जाये तो रीवा जिले की गढ़ तहसील के शुकुलगवां निवासी दीपक कुमार शुक्ला सीएसपी रहे है बाद में उनका चयन यूपीएससी में 110वीं रैंक मिलने के बाद आईएएस बनना तय हुआ ओर वर्ष 2014 की बैंच के आईपीएस शुक्ला का लक्ष्य आईएएस का पूरा हो सका। कम्प्युटर साइंस में बी.टेक करने के बाद वे कई देशों में बतौर इंजीनियर कुछ समय तक सेवाएं दे चुके है।
श्री शुक्ला ने यूपीएससी में चयन के बाद आईपीएस एवं आईएएस दोनों ही सेवाएं की प्रशंसा कर चुके है उनका मानना है कि अच्छी है। आईपीएस रहते हुए भी समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर सेवाएं दी जा सकती है। फिर भी आईएएस में सरकारी सिस्टम में रहते हुए देश और समाज सेवा के ज्यादा स्कोप है। यहां हम ज्यादा कांट्रीब्यूशन कर सकते हैं। हर फिल्ड में काम कर सकते है। नए एसपी दीपक कुमार शुक्ला आज कल में पद भार ग्रहण करने जा रहे है ।
