Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
hindsantri.com

hindsantri.com

ताजा खबरों की

banner-promo-full-red

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Primary Menu
  • भारत
  • विदेश
  • मध्‍य प्रदेश
    • भोपाल संभाग
    • इंदौर संभाग
    • उज्जैन संभाग
    • ग्वालियर संभाग
    • चंबल संभाग
    • जबलपुर संभाग
    • नर्मदापुरम संभाग
    • रीवा संभाग
    • शहडोल संभाग
    • सागर संभाग
  • नर्मदापुरम संभाग
    • बैतूल
    • हरदा
  • आर्थिक
  • खेल समाचार
  • सिनेमा जगत
  • विविधा
    • तकनीकी
    • व्यंग्य
    • आलोचना
    • संस्कृति
    • पुरातत्व
    • कलाजगत
    • महिला जगत
    • बालजगत
  • साहित्य/आध्यात्म
    • विचार
    • धर्म
    • लेख
    • पुस्तक समीक्षा
    • साक्षात्कार
  • Admin Panel
  • हमारे बारे में
  • प्रेस विज्ञप्ति
  • Press Release
  • Home
  • आर्थिक
  • 1 नवंबर से RBI के नए बैंकिंग नियम लागू, नॉमिनेशन प्रक्रिया में बड़े बदलाव, जानें
  • आर्थिक

1 नवंबर से RBI के नए बैंकिंग नियम लागू, नॉमिनेशन प्रक्रिया में बड़े बदलाव, जानें

Atmaram yadav November 18, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
RBI New Rules
Post Views: 176
 
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) 1 नवंबर 2025 से बैंक अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) और लॉकर में नॉमिनेशन प्रक्रिया को और सख्त करने जा रहा है। नए नियमों के तहत नॉमिनी की पहचान और दस्तावेजीकरण में कड़ाई बढ़ाई जाएगी, ताकि खाता धारक या लॉकर मालिक की मृत्यु के बाद उनकी जमा राशि और कीमती सामान सही व्यक्ति तक विवाद या देरी के बिना पहुंचे।

RBI ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उद्देश्य ग्राहकों की संपत्ति का सुरक्षित हस्तांतरण सुनिश्चित करना है। यदि खाता धारक नए नियमों से अनजान रहेंगे, तो भविष्य में उनके परिवार या उत्तराधिकारी को धनराशि या लॉकर में रखी वस्तुएं लेने में कठिनाई हो सकती है।
 
नॉमिनेशन प्रक्रिया में बदलाव
 
नए नियमों के अनुसार, अब सभी बैंक चाहे सरकारी, प्राइवेट, कोऑपरेटिव या ग्रामीण ग्राहकों को नॉमिनी जोड़ने की सुविधा अनिवार्य रूप से देंगे। यदि ग्राहक नॉमिनेशन नहीं करना चाहते, तो उन्हें लिखित घोषणा के माध्यम से ऐसा करने की अनुमति होगी, और बैंक खाता खोलने में देरी नहीं कर सकता।
 
नॉमिनेशन फॉर्म बैंक को सौंपने के तीन कामकाजी दिनों के भीतर, बैंक को रसीद जारी करनी होगी और पासबुक या FD रसीद पर ‘Nomination Registered’ लिखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा बैंक अपने रिकॉर्ड में नॉमिनी का नाम दर्ज करेगा, जिससे भविष्य में किसी विवाद की संभावना कम होगी।
 
ग्राहक अपने नॉमिनी को बदलने, रद्द करने या नया नॉमिनी जोड़ने की सुविधा भी पा सकेंगे। इस प्रकार के हर बदलाव पर बैंक को लिखित पुष्टि जारी करनी होगी। यदि किसी कारण से बैंक नॉमिनेशन स्वीकार नहीं करता है, तो उसे तीन कामकाजी दिनों के भीतर लिखित कारण बताना अनिवार्य होगा।
 
दावा निपटान का अधिकतम समय 15 दिन
 
RBI के नए नियमों में दावा निपटान की समय सीमा भी तय की गई है। यदि एक से अधिक नॉमिनी हों और किसी नॉमिनी की मृत्यु हो जाए, तो उसका हक स्वतः समाप्त हो जाएगा। वैध नॉमिनेशन या सर्वाइवरशिप क्लॉज होने पर खाते या लॉकर की राशि/सामान सीधे नॉमिनी या उत्तराधिकारी को मिलेगा। दावा निपटान का अधिकतम समय 15 दिन तय किया गया है, ताकि परिवार को लंबी कानूनी प्रक्रिया का सामना न करना पड़े।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि नए नियम खाता धारकों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से अहम हैं। इससे न केवल संपत्ति के विवाद में कमी आएगी बल्कि बैंकिंग प्रक्रिया भी पारदर्शी और तेज़ होगी।
 
ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने बैंक अकाउंट, FD और लॉकर की नॉमिनेशन स्थिति की तुरंत जांच करें और आवश्यक दस्तावेज़ समय रहते अपडेट करें। यह कदम विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जिनकी जमा राशि या लॉकर में कीमती वस्तुएं हैं।
 
RBI के इस नए निर्णय से बैंकिंग प्रणाली में नॉमिनेशन की प्रक्रिया पहले से अधिक क़ानूनी और सुरक्षित बन जाएगी, जिससे खाता धारक और उनके परिवार दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

About the Author

Avatar photo

Atmaram yadav

Editor

Visit Website View All Posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: मध्यप्रदेश में मौसम ने बदली करवट, ज्यादातर हिस्सों में आंधी, बारिश दौर जारी
Next: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में सोनिका यादव का अद्भुत योगदान, दिल्ली पुलिस के लिए मिसाल कायम

Related News

22-1784197098
  • आर्थिक

न्यायिक सेवा के दौरान कारोबार के आरोपों पर पूर्व चीफ जस्टिस की LPG डीलरशिप रद्द

hindsantri July 16, 2026 0
41-1784114457
  • आर्थिक

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय बाजार ने दिखाई मजबूती, उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर हरे निशान पर बंद

hindsantri July 15, 2026 0
25-1784110189
  • आर्थिक

भारत-यूके सीईटीए लागू होने के साथ आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती, पीएम मोदी बोले- किसानों, एमएसएमई और पेशेवरों के लिए खुलेंगे व्यापक अवसर

hindsantri July 15, 2026 0

Recent Posts

  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण
  • दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है

You may have missed

539633576_3189788524527646_9185109461975773982_n
  • नर्मदापुरम

रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे

Atmaram yadav October 29, 2026 0
539633576_3189788524527646_9185109461975773982_n
  • Uncategorized

रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे

Atmaram yadav October 29, 2026 0
र से बने टीन शेड का लोकार्
  • नर्मदापुरम

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण

Atmaram yadav October 20, 2026 0
दशहरा पर नगर परिषद बनखेड़ी में 18 परिवारों
  • बनखेडी

दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

Atmaram yadav October 20, 2026 0

हमारे बारे में

“hindsantri.com” में आप सभी का स्‍वागत है। यहां आपको देश और दुनिया की खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इसके साथ ही कई अन्‍य कैटेगरी में खबरों को प्रसारित किया जाता है। प्रतिदिन पाठकों को नवीनतम समचार से अपडेट कराते रहेंगे।

Editor-in-Chief : Atmaram Yadav
Shri Jagannath Dham
Behind Kali Temple, Ward No. 31, Gwal Toli
Narmadapuram, 461001

Recent Posts

  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण
  • दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है

Categories

Uncategorized आर्थिक इंदौर संभाग उज्जैन संभाग कविता कहानी खेल समाचार ग्वालियर संभाग चंबल संभाग जबलपुर संभाग तकनीकी धर्म नर्मदापुरम नर्मदापुरम संभाग पुस्तक समीक्षा बनखेडी बिहार भारत भोपाल संभाग मध्‍य प्रदेश महिला जगत रीवा संभाग लाइफस्‍टाइल लेख विचार विदेश विविधा व्यंग्य शहडोल संभाग संस्कृति सागर संभाग साहित्य/आध्यात्म सिनेमा जगत
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Copyright © All rights reserved. | hindsantri by AMAP themes.
%d