Skip to content
June 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
hindsantri.com

hindsantri.com

ताजा खबरों की

banner-promo-full-red

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Primary Menu
  • भारत
  • विदेश
  • मध्‍य प्रदेश
    • भोपाल संभाग
    • इंदौर संभाग
    • उज्जैन संभाग
    • ग्वालियर संभाग
    • चंबल संभाग
    • जबलपुर संभाग
    • नर्मदापुरम संभाग
    • रीवा संभाग
    • शहडोल संभाग
    • सागर संभाग
  • आर्थिक
  • खेल समाचार
  • सिनेमा जगत
  • विविधा
    • तकनीकी
    • व्यंग्य
    • आलोचना
    • संस्कृति
    • पुरातत्व
    • कलाजगत
    • महिला जगत
    • बालजगत
  • साहित्य/आध्यात्म
    • विचार
    • धर्म
    • लेख
    • पुस्तक समीक्षा
    • साक्षात्कार
  • Admin Panel
  • हमारे बारे में
  • प्रेस विज्ञप्ति
  • Press Release
  • Home
  • विदेश
  • जेलेस्की ने ट्रंप के जीरो ग्रैटिट्यूड तंज के बाद दिखाई नरमी… जताया अमेरिका का आभार
  • विदेश

जेलेस्की ने ट्रंप के जीरो ग्रैटिट्यूड तंज के बाद दिखाई नरमी… जताया अमेरिका का आभार

Atmaram yadav November 24, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
0000000000-1763966531
Post Views: 79

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के जीरो ग्रैटिट्यूड (Zero Gratitude) वाले तंज के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने अपने रुख में नरमी दिखाई है। जेलेंस्की ने अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का सार्वजनिक रूप से आभार जताया, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव में थोड़ी नरमी के संकेत मिले हैं।


ट्रंप का तीखा तंज- ‘यूक्रेन ने आभार तक नहीं जताया’

रविवार को ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर जेलेंस्की पर सीधा हमला बोला था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यूक्रेनी नेतृत्व ने युद्ध रोकने में अमेरिका द्वारा किए गए प्रयासों के लिए जरा भी शुक्रिया नहीं कहा। ट्रंप ने कहा मुझे ऐसा युद्ध विरासत में मिला, जो होना ही नहीं चाहिए था। यूक्रेन लीडरशिप हमारे प्रयासों पर जरा भी आभार नहीं जताती और यूरोप लगातार रूस से तेल खरीद रहा है। उन्होंने बाइडन प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका नाटो के जरिए हथियार बेचकर मदद कर रहा है, जबकि बाइडन सब कुछ फ्री में दे रहे थे।


जेलेंस्की ने दिखाई नरमी, जताया आभार

ट्रंप की पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही जेलेंस्की ने एक्स पर लिखकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा यूक्रेन संयुक्त राज्य अमेरिका का, हर अमेरिकी नागरिक का और व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति ट्रंप का आभारी है। जेवलिन मिसाइलों से लेकर आज तक मिली सहायता ने अनगिनत यूक्रेनियों की जान बचाई है। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच अमेरिकी शांति प्रस्ताव को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है।


यूरोपीय देशों में हड़कंप

अमेरिकी योजना सामने आते ही यूरोप के कई देशों ने चिंता जताई। जेनेवा में रविवार को अमेरिका, यूक्रेन, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के सुरक्षा सलाहकारों ने इस ड्राफ्ट पर चर्चा की। यूरोपीय अधिकारियों ने साफ किया कि उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया गया था। उधर, रूस ने दावा किया है कि मॉस्को क्षेत्र में एक बड़ा हीट और पावर स्टेशन यूक्रेनी ड्रोन हमले का शिकार हुआ। वहीं यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया में कम से कम पांच लोग घायल हुए।


जिनेवा में 28 सूत्रीय प्रस्ताव पर चर्चा जारी

पिछले दिनों अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए 28 पॉइंट शांति प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर जिनेवा में चर्चा चल रही है। यूक्रेन ने पहले आरोप लगाया था कि यह प्रस्ताव रूस के पक्ष में झुका हुआ है। हालांकि अमेरिका-यूक्रेन बैठक के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि नए संशोधित प्रस्ताव में उनकी अधिकांश प्राथमिकताओं को शामिल किया गया है। यूक्रेन की सुरक्षा परिषद के सचिव और मुख्य वार्ताकार रुस्तेम उमेरोव ने बताया कि प्रस्ताव का वर्तमान मसौदा यूक्रेन की प्रमुख शर्तों को काफी बेहतर तरीके से दर्शाता है।

About the Author

Avatar photo

Atmaram yadav

Editor

Visit Website View All Posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: जनगणना 2027: पहले चरण में पूछे जाएंगे 30 से ज्यादा सवाल…. हर घर में दस्तक देगी टीम
Next: कानून और राजनीति की बड़ी हलचल: CJI सूर्यकांत के पांच अहम फैसले

Related News

20-22-1781958458
  • विदेश

होर्मुज से जहाजों की लंबी कतार, नियम सख्त कर ईरान ने संभाली स्थिति

hindsantri June 20, 2026 0
20-21-1781957968
  • विदेश

पाकिस्तान के बन्नू में दो लगातार धमाकों से दहशत 7 की मौत कई घायल

hindsantri June 20, 2026 0
2-1781953313
  • विदेश

सार्वजनिक मंच पर पारंपरिक नियमों की अनदेखी पर ईरानी गायिका के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई, मानवाधिकार संगठनों में आक्रोश

hindsantri June 20, 2026 0

इन्‍हें भी पढ़ें

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” : डॉ. मोहन यादव स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” डॉ. मोहन यादव
  • नर्मदापुरम संभाग

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” : डॉ. मोहन यादव

June 21, 2026 0
नीट परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारियां, 3 केंद्रों पर 1283 परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षार्थी होंगे शामिल (4)
  • नर्मदापुरम संभाग

नीट परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारियां, 3 केंद्रों पर 1283 परीक्षार्थी होंगे शामिल

June 21, 2026 0
किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का आव्हान कर कृषि विशेषज्ञों ने किया प्रेरित प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाने क (2)
  • नर्मदापुरम संभाग

किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का आव्हान कर कृषि विशेषज्ञों ने किया प्रेरित

June 21, 2026 0
165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite और विशाल बैटरी की चर्चा के बीच Redmi K90 Ultra लॉन्च से पहले बना टेक जगत का केंद्रबिंदु 41-1781959885
  • तकनीकी

165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite और विशाल बैटरी की चर्चा के बीच Redmi K90 Ultra लॉन्च से पहले बना टेक जगत का केंद्रबिंदु

June 20, 2026 0
UP Politics: ब्राह्मण वोट बैंक पर छिड़ी बड़ी जंग, SP-BJP के बीच चुनाव से पहले शुरू हुआ शह-मात का खेल 43-1781960949
  • लेख

UP Politics: ब्राह्मण वोट बैंक पर छिड़ी बड़ी जंग, SP-BJP के बीच चुनाव से पहले शुरू हुआ शह-मात का खेल

June 20, 2026 0
क्रिस्पी और चीजी पराठा चिली गार्लिक फ्लेवर, से भरपूर आसान रेसिपी 20-25-1781960977
  • लाइफस्‍टाइल

क्रिस्पी और चीजी पराठा चिली गार्लिक फ्लेवर, से भरपूर आसान रेसिपी

June 20, 2026 0

Recent Posts

  • स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” : डॉ. मोहन यादव
  • नीट परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारियां, 3 केंद्रों पर 1283 परीक्षार्थी होंगे शामिल
  • किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का आव्हान कर कृषि विशेषज्ञों ने किया प्रेरित
  • 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite और विशाल बैटरी की चर्चा के बीच Redmi K90 Ultra लॉन्च से पहले बना टेक जगत का केंद्रबिंदु
  • UP Politics: ब्राह्मण वोट बैंक पर छिड़ी बड़ी जंग, SP-BJP के बीच चुनाव से पहले शुरू हुआ शह-मात का खेल

You may have missed

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” डॉ. मोहन यादव
  • नर्मदापुरम संभाग

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” : डॉ. मोहन यादव

Atmaram yadav June 21, 2026 0
परीक्षार्थी होंगे शामिल (4)
  • नर्मदापुरम संभाग

नीट परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारियां, 3 केंद्रों पर 1283 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Atmaram yadav June 21, 2026 0
प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाने क (2)
  • नर्मदापुरम संभाग

किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का आव्हान कर कृषि विशेषज्ञों ने किया प्रेरित

Atmaram yadav June 21, 2026 0
41-1781959885
  • तकनीकी

165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite और विशाल बैटरी की चर्चा के बीच Redmi K90 Ultra लॉन्च से पहले बना टेक जगत का केंद्रबिंदु

hindsantri June 20, 2026 0

हमारे बारे में

“hindsantri.com” में आप सभी का स्‍वागत है। यहां आपको देश और दुनिया की खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इसके साथ ही कई अन्‍य कैटेगरी में खबरों को प्रसारित किया जाता है। प्रतिदिन पाठकों को नवीनतम समचार से अपडेट कराते रहेंगे।

Editor-in-Chief : Atmaram Yadav
Shri Jagannath Dham
Behind Kali Temple, Ward No. 31, Gwal Toli
Narmadapuram, 461001

Recent Posts

  • स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” : डॉ. मोहन यादव
  • नीट परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारियां, 3 केंद्रों पर 1283 परीक्षार्थी होंगे शामिल
  • किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का आव्हान कर कृषि विशेषज्ञों ने किया प्रेरित
  • 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite और विशाल बैटरी की चर्चा के बीच Redmi K90 Ultra लॉन्च से पहले बना टेक जगत का केंद्रबिंदु
  • UP Politics: ब्राह्मण वोट बैंक पर छिड़ी बड़ी जंग, SP-BJP के बीच चुनाव से पहले शुरू हुआ शह-मात का खेल

Categories

Uncategorized आर्थिक इंदौर संभाग उज्जैन संभाग कविता कहानी खेल समाचार ग्वालियर संभाग चंबल संभाग जबलपुर संभाग तकनीकी धर्म नर्मदापुरम संभाग बिहार भारत भोपाल संभाग मध्‍य प्रदेश महिला जगत रीवा संभाग लाइफस्‍टाइल लेख विचार विदेश विविधा व्यंग्य शहडोल संभाग संस्कृति सागर संभाग साहित्य/आध्यात्म सिनेमा जगत
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Copyright © All rights reserved. | hindsantri by AMAP themes.
%d