नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 27 June 2026: आज शनिवार के दिन शनि प्रदोष व्रत का पावन संयोग है। त्रयोदशी तिथि पर पड़ने वाला प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है, वहीं शनिवार होने के कारण इस दिन शनि देव की उपासना का भी विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान शिव और शनि देव की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैया या अन्य शनि दोष का प्रभाव है, उन्हें आज शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने के साथ शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
27 जून 2026 का पंचांग
-
दिन: शनिवार
-
तिथि: त्रयोदशी (शनि प्रदोष व्रत)
-
सूर्योदय: प्रातः 5:47 बजे
-
सूर्यास्त: शाम 7:12 बजे
-
चंद्रोदय: शाम 5:17 बजे
-
चंद्रास्त: 28 जून प्रातः 3:58 बजे
नोट: सूर्योदय और सूर्यास्त का समय शहर के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है।
आज के शुभ मुहूर्त
-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:11 बजे से 4:59 बजे तक
-
अमृत काल: सुबह 10:29 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक
-
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:03 बजे से 12:56 बजे तक
आज के अशुभ मुहूर्त
-
राहुकाल: सुबह 9:08 बजे से 10:49 बजे तक
-
यमगंड: दोपहर 2:10 बजे से 3:51 बजे तक
-
कुलिक काल: प्रातः 5:47 बजे से 7:28 बजे तक
-
दुर्मुहूर्त: सुबह 7:34 बजे से 8:28 बजे तक
-
वर्ज्य काल: प्रातः 4:28 बजे से 6:16 बजे तक
शनि प्रदोष का धार्मिक महत्व
शनि प्रदोष व्रत को भगवान शिव और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव की आराधना करने वाले भक्तों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा, रुद्राभिषेक, शिव मंत्रों का जाप तथा दीपदान करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
