धनराज यादव जिला प्रतिनिधि
नर्मदापुरम। 06 नवम्बर 2026 (हिन्द संतरी )धनतेरस के पावन पर्व पर शहर के बाजारों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर रात तक जारी रही। सराफा बाजार, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामग्री और पूजन सामग्री की दुकानों पर विशेष रौनक रही। लोगों ने परंपरा के अनुसार शुभ मुहूर्त में विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी संगीता मिश्रा ने नागरिकों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर हमें स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और घरेलू उद्यमियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की खरीदारी से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। त्योहारों की खुशियों के साथ हमें स्थानीय उत्पादों और अपने देश की कला एवं संस्कृति को भी प्रोत्साहित करना चाहिए
