नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम 02 जून 2026 (हिन्द संतरी ) आगामी सिंहस्थ -2028 को लेकर नर्मदापुरम पुलिस प्रशासन ने अभी से अपनी तैयारियां और सुरक्षा रुपरेखा पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। सिंहस्थ -2028 के दौरान कानून व्यवस्था, भीइ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट), और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से जिले में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम प्रशिक्षण सत्र में पुलिस उप महानिरीक्षक नर्मदापुरम वीरेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपने अनुभवी से जवानों का मार्गदर्शन किया एवं प्रशिक्षणार्थियों के रुकने के स्थान एवं भोजन व्यवस्था का जायजा लिया।
सत्र के दौरान पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा (आपुले) द्वारा प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं प्रशिक्षण के दौरान आयोजित सत्र के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन और रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल, सुबेदार सूरज जमरा भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण उज्जैन से मास्टर ट्रेलर होकर आए प्रशिक्षुओं द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में कुल 70 लोगों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा, ताकि वे सिंहस्थ के दौरान किसी भी आपात स्थिति और भारी भीइ को सुव्यवस्थित तरीके से संभाल सके। प्रशिक्षण प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सिंहस्थ हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। इस ट्रेनिंग में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों ने हिस्सा लिया। इसमें मुख्य रूप से जिला पुनिल बल (DEF) विशेष सशस्त्र बल (SP) होमगार्ड (Home Guards) एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य शामिल रहे। डीआईजी श्री वीरेंद्र सिंह (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को सिंहस्थ के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों, शद्धालुओं के साथ कुशल व्यवहार, सुगम यालायाल व्यवस्था और आपातकालीन राह एवं बचाव कार्यों की बारीकियां सिखाई गई। ग्राम रक्षा समिति और होमगाई की भागीदारी सुनिश्चित कर पुलिस प्रशासन जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र और सुरक्षा दिश को मजबूत कर रहा है।
