धनराज यादव जिला प्रतिनिधि
नर्मदापुरम 04,नवम्बर,2026 (हिन्द संतरी) त्योहारों के मद्देनजर कलेक्टर नर्मदापुरम आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।एसडीएम सिवनीमालवा श्री विजय राय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सिवनीमालवा श्री आलोक भद्र द्वारा सिवनीमालवा के भीलपुरा स्थित मनभावन मिष्ठान के आवासीय भवन के प्रथम तल पर अवैध रूप से संचालित मिठाई कारखाने का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में कारखाने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया, जो एलपीजी (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है। मौके पर पंचनामा तैयार कर घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया और संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
