Skip to content
October 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
hindsantri.com

hindsantri.com

ताजा खबरों की

banner-promo-full-red

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Primary Menu
  • भारत
  • विदेश
  • मध्‍य प्रदेश
    • भोपाल संभाग
    • इंदौर संभाग
    • उज्जैन संभाग
    • ग्वालियर संभाग
    • चंबल संभाग
    • जबलपुर संभाग
    • नर्मदापुरम संभाग
    • रीवा संभाग
    • शहडोल संभाग
    • सागर संभाग
  • नर्मदापुरम संभाग
    • बैतूल
    • हरदा
  • आर्थिक
  • खेल समाचार
  • सिनेमा जगत
  • विविधा
    • तकनीकी
    • व्यंग्य
    • आलोचना
    • संस्कृति
    • पुरातत्व
    • कलाजगत
    • महिला जगत
    • बालजगत
  • साहित्य/आध्यात्म
    • विचार
    • धर्म
    • लेख
    • पुस्तक समीक्षा
    • साक्षात्कार
  • Admin Panel
  • हमारे बारे में
  • प्रेस विज्ञप्ति
  • Press Release
  • Home
  • कहानी
  • पाकिस्तान में सेना प्रमुख की बढ़ी ताकत, सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा ?
  • कहानी

पाकिस्तान में सेना प्रमुख की बढ़ी ताकत, सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा ?

Atmaram yadav November 18, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
asim-munir-1763449639
Post Views: 113

– मृत्युंजय दीक्षित

दरकता पाकिस्तान कई नागरिक समस्याओं जैसे महंगाई, बेरोजगारी, दैनिक जीवन के उपयोग की वस्तुओं को जुटाने की जद्दोजहद से जूझ रहा है। बलोचिस्तान, खैबर पख्तूनवा जैसे प्रान्त सुलग रहे हैं। हुक्मरान इनको दबाने के लिए सीमाओं पर आग लगा रहे हैं। इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का झुकाव भी पाकिस्तान की ओर लग रहा है। इन सबके बीच जिस तरह पाकिस्तान की सेना प्रमुख की शक्तियों को संविधान संशोधन के माध्यम से बढ़ाया गया है वह भविष्य के लिए खतरनाक संकेत दे रहा, क्योंकि सेना प्रमुख मुनीर लगातार आतंकवाद को संरक्षण व पूरा सहयोग कर रहा है।

पाकिस्तान में सेना प्रमुख को मिली शक्तियों के अनुसार अब जब कभी पाकिस्तान का भारत या अफगानिस्तान के साथ युद्ध होगा तब सेना प्रमुख मुनीर ही परमाणु हमला करने का फैसला करेगा। मुनीर को परमाणु हमला करने की यह शक्ति उस समय मिली है जब कुछ दिनो पूर्व ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने बयान दिया है कि पाकिस्तान चोरी छिपे तथा रूस, चीन और कोरिया लगातार परमाणु परीक्षण कर कर रहे हैं इसलिए हम भी करेंगे।

पाकिस्तान की संसद ने सेना प्रमुख आसिफ मुनीर की शक्तियों को बढ़ाने और सुप्रीम कोर्ट की ताकत को कम करने वाले 27वें संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। नए कानून के अनुसार मुनीर को चीफ आफ डिफेंस फोर्सज बनाया जा रहा है। यह 27 नवंबर 2025 से लागू हो जाएगा। पद मिलते ही उन्हें परमाणु हथियारों की कमांड मिल जाएगी। अपना कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद भी वह अपने पद पर बने रहेंगे और उन्हें आजीवन कानूनी छूट मिलती रहेगी अर्थात नए कानून के अनुसार अब आसिफ मुनीर को आजीवन कोई नहीं हटा सकेगा ।

अब पाकिस्तान की संसद ने अदालतों पर भी अपना नियंत्रण कर लिया है जिसके अंतर्गत अब सरकार तय करेगी कि कौन से जज कौन सा केस सुनेंगे। अब जजों का ट्रांसफर राष्ट्रपति करेंगे । पहले यह अधिकार सुप्रीम कोर्ट के पास था । अब अगर वहां की अदालत में कोई केस एक साल तक नहीं चला तो वह केस बंद कर दिया जाएगा। नए संविधान संशोधन के बाद अब सुप्रीम कोर्ट की ताकत घट जाएगी और राष्ट्रपति नाम मात्र का सुप्रीम कमांडर रह जाएगा।

पाकिस्तान के संविधान विशेषज्ञों का मानना है कि अब देश की सेना और ताकतवर हो जाएगी। पाकिस्तान में अब तानाशाही का एक नया दौर देखने को मिल सकता है जो दक्षिण एशिया की शांति के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। पाकिस्तान के विरोधी दल जहां इसे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बता रहे हैं । वहीं प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ इसे राष्ट्रीय एकता के लिए उठाया गया कदम बता रहे हैं। पाकिस्तान में आलोचकों का कहना है कि यह बदलाव देश को सैन्य शासन की ओर ले जा रहा है।

पाकिस्तान का इतिहास रहा है कि वहां के आर्मी चीफ रिटायर हो जाने के बाद विदेश चले जाते थे लेकिन अब मुनीर न तो रिटायर होंगे और न ही विदेश जाएंगे। लेकिन क्या वहां के अन्य आर्मी कमांडरो को यह बात मंजूर होगी? पाकिस्तान के इतिहास में यह परंपरा रही है कमांडर रिटायरमेंट के बाद यूरोप, सऊदी अरब या अमीरात में आराम का जीवन व्यतीत करने के लिए चले जाते हैं । जनरल अशफाक परवेज कियानी से लेकर जावेद बाजवा तक ने अपने ठिकाने विदेश में बनाए और पूर्वसेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ का हाल तो पता ही है क्या हुआ। किन्तु अब आसिफ मुनीर संविधान संशोधन की आड़ लेकर अपने पद पर अजर अमर हो रहे हैं।

भारत भी आपरेशन सिंदूर के समय तय कर चुका है कि अब अगर भारत पर आतंकवादी हमला हुआ तो वह एक्ट आफ वॉर ही माना जाएगा। 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास बम धमाका हो चुका है जिसकी गहन जांच चल रही है और धमाके के लिंक जैश- ए -मोहम्मद से ही जुड़ते नजर आ रहे हैं। मुनीर भारत से पंगा लेने के लिए बेचैन लग रहा है। पाकिस्तान को लगातार भय सता रहा है कि अबकी बार भारत पाकिस्तान को छोड़ेगा नहीं। यदि युद्ध हुआ तो पाकिस्तान को भी कम से कम चार फ्रंट पर युद्ध करना ही पड़ेगा और तब पाकिस्तान अपना अस्तित्व बचाने के लिए भारत पर परमाणु हमला करने की हिमाकत कर सकता है। मुनीर नागरिक समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए कई पैंतरे अपना रहा है और भारत में आतंकी हमले कराना उसी का हिस्सा है। किन्तु मुनीर को ध्यान रखना चाहिए कि अब समय बदल चुका है और अबकी बार ऐसी हिम्मत से पाकिस्तान का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

(लेखक, स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं।)

About the Author

Avatar photo

Atmaram yadav

Editor

Visit Website View All Posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: मंत्रालयों के बंटवारे पर BJP और JDU के बीच खींचतान, राजनीतिक हलचल तेज
Next: पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट में दी याचिका, लोकपाल के फैसले का विरोध

Related News

WhatsApp Image 2026-09-21 at 19.28.07
  • कहानी

खाली कुर्सी.-लघुकथा.

Atmaram yadav September 27, 2026 0
fffffgfgggggggggggggg
  • कहानी

अतृप्त आत्मा

Atmaram yadav August 27, 2026 0
kalpna manorama
  • कहानी

एक स्त्री, कई सुबहें – कल्पना मनोरमा

Atmaram yadav February 5, 2026 0

Recent Posts

  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण
  • दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है

You may have missed

539633576_3189788524527646_9185109461975773982_n
  • नर्मदापुरम

रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे

Atmaram yadav October 29, 2026 0
539633576_3189788524527646_9185109461975773982_n
  • Uncategorized

रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे

Atmaram yadav October 29, 2026 0
र से बने टीन शेड का लोकार्
  • नर्मदापुरम

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण

Atmaram yadav October 20, 2026 0
दशहरा पर नगर परिषद बनखेड़ी में 18 परिवारों
  • बनखेडी

दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

Atmaram yadav October 20, 2026 0

हमारे बारे में

“hindsantri.com” में आप सभी का स्‍वागत है। यहां आपको देश और दुनिया की खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इसके साथ ही कई अन्‍य कैटेगरी में खबरों को प्रसारित किया जाता है। प्रतिदिन पाठकों को नवीनतम समचार से अपडेट कराते रहेंगे।

Editor-in-Chief : Atmaram Yadav
Shri Jagannath Dham
Behind Kali Temple, Ward No. 31, Gwal Toli
Narmadapuram, 461001

Recent Posts

  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • रीवा जिले के दीपक कुमार शुक्ला बने नर्मदापुरम के नए पुलिस अधीक्षक, एस थोटा भोपाल मुख्यालय पहुंचे
  • राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने किया 3 लाख की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण
  • दशहरा पर 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • विजयदशमी पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने शस्त्र पूजा कर कहा यह बुराई पर अच्छाई और अधर्म की जीत का पर्व है

Categories

Uncategorized आर्थिक इंदौर संभाग उज्जैन संभाग कविता कहानी खेल समाचार ग्वालियर संभाग चंबल संभाग जबलपुर संभाग तकनीकी धर्म नर्मदापुरम नर्मदापुरम संभाग पुस्तक समीक्षा बनखेडी बिहार भारत भोपाल संभाग मध्‍य प्रदेश महिला जगत रीवा संभाग लाइफस्‍टाइल लेख विचार विदेश विविधा व्यंग्य शहडोल संभाग संस्कृति सागर संभाग साहित्य/आध्यात्म सिनेमा जगत
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • whatsapp
Copyright © All rights reserved. | hindsantri by AMAP themes.
%d