धनराज यादव नगर प्रतिनिधि
नर्मदापुरम् 31 अक्टूम्बर 2026 (हिन्द संतरी ) नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर
अनोखी राजोरिया एवं बबलू राठौर ने कहा इंदिरा जी लौह महिला थीं, जिन्होंने गरीबी हटाओ और बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को नई दिशा दी।
संतोष तोमर एवं जागेश यादव ने कहा बांग्लादेश का निर्माण और पोखरण परमाणु परीक्षण इंदिरा जी के अदम्य साहस का प्रमाण है, देश उनका ऋणी रहेगा।

गुलाम हैदर एवं प्रकाश यादव ने कहा – इंदिरा जी की शहादत देश की एकता के लिए थी, हम उनके धर्मनिरपेक्षता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
इस कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने किया एवं आभार अशोक अहिरवार ने माना। ततपश्चात् समस्त कांग्रेस जन पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोह पुरुष की जन्म जयंती मनाई इस अवसर पर धर्मेन्द्र तिवारी एवं विजेंद्र राजपूत ने कहा सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत बनाया, वे सच्चे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।
इस अवसर पर कुलदीप राठौर, धीरज बहुत्रा एवं शेख पप्पू ने कहा – लौह पुरुष की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही देश एक सूत्र में बंधा, उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। पुष्पलता जायसवाल, लखन रघुवंशी, शिवमंगल चौहान एवं लखन यादव ने कहा -* सरदार पटेल का किसान और देशहित सर्वोपरि का विचार आज भी प्रासंगिक है कांग्रेस नेता मोहन बैध एवं लखन यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये इस कार्यक्रम का संचालन सौरभ राय ने किया एवं आभार मंजूलमनी ढिमोले ने व्यक्त किया
