नीलेश यादव जिला ब्यूरो
सिवनी मालवा 01 नवम्बर 2026 (हिन्द संतरी )जिला नर्मदापुरम पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा थोटा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 31.10.2026 को थाना सिवनी मालवा पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 41 ZH 4347 से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लेकर आंवलीघाट की ओर से ग्राम चौतलाय होते हुए सिवनी मालवा की तरफ आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिवनी मालवा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम चौतलाय बस स्टैंड के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखी सफेद बोरी से 13.2 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70,000 है, बरामद किया गया। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000 है, जप्त की गई। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल लगभग ₹1,20,000 का मशरूका जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिवनी मालवा में अपराध क्रमांक 770/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपीगण—
1. समीर खान पिता जरदार खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी गाडरी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 13, सिवनी मालवा।
2. शेख हारून पिता शेख शहीद, उम्र 27 वर्ष, निवासी गाडरी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 13, सिवनी मालवा।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड—
गिरफ्तार आरोपी शेख हारून के विरुद्ध पूर्व से लगभग 06 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है।
सराहनीय भूमिका—
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरीक्षक नवीन पाण्डेय, उप निरीक्षक खुमान पटेल, प्रधान आरक्षक 607 प्रीतम बाबरिया, आरक्षक 792 प्रदीप, आरक्षक 495 अर्जुन गुर्जर, आरक्षक 381 दीपेश एवं आरक्षक 808 बलराम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
