धनराज यादव नगर प्रतिनिधि
नर्मदापुरम 01 नवंबर 2026 (हिन्द संतरी ) कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के सख्त निर्देशों के बाद नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शहर में सीवरेज कंपनी द्वारा सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों और उनके रिस्टोरेशन कार्य का हिसाब-किताब अब जमीनी स्तर पर तैयार किया जा रहा है।
सीएमओ ने बैठक में दिए निर्देश
रविवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने नगरपालिका के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की एक अहम बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार सीवरेज कंपनी द्वारा किए गए निर्माण और रिस्टोरेशन कार्य की मैपिंग आगामी दो दिनों में हर हाल में पूरी की जाए।
पहले ही दिन 11 वार्डों में मैपिंग पूरी राजस्व शाखा के मयंक चौबे ने जानकारी
देते हुए बताया कि रविवार को ही मैपिंग अभियान की शुरूआत कर दी गई। टीम ने पहले दिन वार्ड क्रमांक 01, 03, 09, 17, 19, 25, 26, 27, 28, 31 और वार्ड 32 में सीवरेज कंपनी द्वारा खोदी गई सड़कों तथा उनके रिस्टोरेशन की विस्तृत मैपिंग संपन्न की है।
सोमवार को बाकी वार्डों में चलेगा अभियान मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने बताया कि नगरपालिका की टीमें सोमवार को शहर के शेष बचे वार्डों में पहुंचकर सड़कों की मौजूदा स्थिति और रिस्टोरेशन का ब्योरा दर्ज करेंगी। प्रशासन की इस सख्ती से सीवरेज कंपनी की कार्यप्रणाली पर सीधी निगरानी रखी जा सकेगी, वहीं नागरिकों को जल्द से जल्द दुरुस्त सड़कें मिलेंगी।
