नीलेश यादव जिला ब्यूरो
पिपरिया03 नवंबर 2026 (हिन्द संतरी ) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए एक सौ इक्तालीस हितग्राही मूलक एवं एक सामुदायिक निर्माण कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के निर्देशन में ग्राम पंचायत राईखेड़ी में मंगलवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमति गीता मेहरा, ब्रजेश मेहरा एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के दल द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया है ।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत राईखेड़ी में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा एक सौ चौंतीस प्रधानमंत्रीआवास दो खेत तालाब दो डगवेल रिचार्ज पिट तीन मां की बगिया तथा एक सी सी नाली निर्माण का कार्य कराया गया था।जिन कार्यों का सत्यापन मंगलवार को पूर्ण कर लिया गया इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि सत्ताईस लाख उन्नहतर हजार तीन सौ पच्चीस रुपए का व्यय किया गया है वर्ष के दौरान बहातर कार्य पूर्ण हुए हैं एवं सत्तर कार्य प्रगतिरत है।जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर आज कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में श्री महेश राय जनशिक्षक शिक्षा विभाग को ग्राम सभा का नोडल
अधिकारी नामित किया है ग्राम सभा की कार्यवाही को प्राथमिक शिक्षक भवानी प्रसाद अग्रवाल लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती मधु बाई सचिव ओमप्रकाश साहू ग्राम रोजगार सहायक दीपक सोनी तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।
