धनराज यादव जिला प्रतिनिधि
नर्मदापुरम04,नवम्बर,2026(हिन्द संतरी ) जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक ट्रैक्टर लोडर जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान तहसील इटारसी के ग्राम होरियापीपर में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। जब्त वाहनों को पुलिस थाना इटारसी की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार तहसील माखननगर के ग्राम रजौन में रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में रखी गई।
वहीं तहसील सोहागपुर के ग्राम अजबगांव में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर लोडर जब्त किया गया, जिसे पुलिस चौकी सेमरीहरचंद की अभिरक्षा में रखा गया है।
उक्त कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी इटारसी श्री नीलेश शर्मा एवं खनिज अधिकारी श्री दिवेश मरकाम की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से की गई। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
