नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम 30,अक्टूबर,2026(हिन्द संतरी ) जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जिले में जनगणना 2027 का कार्य प्रक्रियाधीन है। जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्यक्रम का संचालन किया गया था। इस कार्य में नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य के एवज में मानदेय भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
प्रमुख जिला जनगणना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान सूचीकरण कार्यक्रम में कार्यरत 784 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मानदेय राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं शेष 1573 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि शेष सभी पात्र प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को 3 नवंबर 2026 तक मानदेय राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा भुगतान प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा चुकी है।हैं, रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
