नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम29,अक्टूबर,2026(हिन्द संतरी ) कलेक्टर नर्मदापुरम आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘सशक्त वाहिनी अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बालिकाओं और युवतियों को विशेषकर पुलिस भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। कक्षाएं शासकीय पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और शासकीय गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय नर्मदापुरम में संचालित हो रही हैं।
इच्छुक बालिकाएं वन स्टॉप सेंटर, शासकीय पीएम श्री (नर्मदा) महाविद्यालय के सामने, नर्मदापुरम में 16 नवंबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होना और कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण अवधि 3 माह होगी, जिसमें शैक्षणिक कार्य दिवसों में प्रतिदिन 2 घंटे विषय विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर या दूरभाष क्रमांक 07574-252251 पर संपर्क किया जा सकता है।
