नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम्। 20 जून 2026 (हिन्द संतरी ) नगरपालिका की सबसे नकचढ़ी , घमंडी विवादित, इटारसी नगरपालिका से भगाई गई ,भ्रष्ट ओर अकड़ू तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले का स्थानांतरण हो जाने के उपरांत जैसे नगरपालिका से बला टल गई हो कर्मचारियों ने खुशी मनाई वही एक निजी गार्डन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, एल्डरमेन सहित नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न देकर उनका विदाई की वही पीड़ित पार्षदों ने मन ही मन इसके दुबारा न आने की प्रार्थना की। ।
विदाई समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा नगर विकास में कंधा से कंधा मिलाकर कार्य किया गया। आपने शासन की योजनाएं आम नागरिक पहुंचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। नगर में ऐसी कई चुनौतीपूर्ण समस्याएं थीं जिनका आपने समाधान किया। उनके कार्यकाल में नगर विकास के अनेक कार्य किए गए। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि आपका कार्यकाल हमारी परिषद और नर्मदापुरम नगर हमेशा याद रखेगा।
