नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम् 20 जून 2026 (हिन्द संतरी ) कलेक्टर के निर्देशानुसार नगरपालिका के डे एनयूएलएम के माध्यम से संचालित स्वसहायता समूहों द्वारा बड़ी तादाद में सीड बाल्स बनाए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से सीड बॉल निर्माण किया जा रहा है। जिसमें अब तक जिले के कई गांवों मे यह काम कलेक्टर के निरदेशना पर प्रगति पर है वही अब शहरी क्षेत्र मे नगरपालिकाएँ अगसर हो अपने को पीछे नहीं रहना देना चाहती या नगरपालिका अध्यक्ष ने सवित कर दिया है।
डेएनयूएलएम की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख एवं सभापति महिमा रोहित गौर के मार्गदर्शन में स्वसहायता समूहों की महिलाएं सीड बाल्स बना रही हैं। कुबेर स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सीड बाल का निर्माण कर तैयार कर लिए गए हैं।
