नीलेश यादव जिला ब्यूरो
नर्मदापुरम 05 नवम्बर 202+ (हिन्द संतरी )पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्य में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को धार दबौचा जो ट्रेन से आकार रेलवे स्टेशन नर्मदापुरम के बीटीआई की ओर के आउटर के पास रेलवे पटरी के किनारे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने की नियत से प्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष बताए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर संदेही भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही ने अपना नाम राजू पिता गांगे राम उम्र 43 वर्ष निवासी राम बाग रोड, भैरो की सेर, कालका जिला पंचकुला (हरियाणा) बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास रखी पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी से 10.930 कि.ग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर विधिवत जत किया गया। आरोपी राजू के विरुद्ध थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 1054/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । गांजा कहाँ से लाया गया एवं किसे बेचा जाना था, इस संबंध में अग्रिम विवेचना जारी है। जप्त मशरूका 10.930 कि.ग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,73,250/- रुपये
थाना कोतवाली नर्मदापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला उनि वंशज श्रीवास्तव. प्र. आर. प्रह्लाद उईके, प्र. आर. पुष्पेंद्र भदौरिया, म.प्र.आर. मनीषा धुर्वे, प्र.आर राजकुमार तिवारी आर. विक्रांत कीर, आर. सतीश नागवंशी आर. राज यादव, आर. संतोष धाकड़, आर. हरीश दिगरसे, आर. अविनाशी हरोड एवं म. आर. समीना खान, आर. मनीष सोनी , आरपीएफ पोस्ट इटारसी निरीक्षक श्री मनीष पांडे, प्र.आर. राकेश मीणा, प्र.आर. आनंद पवार एवं आर. संतोष शर्मा ,अपराध खुफिया शाखा भोपाल प्र. आर. गजराज सिंह की भूमिका इस पूरे मामले में सरहनीय रही जिनके प्रयासों से आरोपी पकड़ाया। नर्मदापुरम पुलिस की अपील आमजन से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार की कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर सूचना दें, सूचनाकर्ता की गोपनीय रखी जाएगी। पहचान
