धनराज यादव जिला प्रतिनिधि
इटारसी 04 नवंबर 2026 (हिन्द संतरी ) नर्मदापुरम जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय एवं तस्करी करने वालो के विरुद्ध कडा रुख अपनाते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना इटारसी पुलिस को दिनांक 04/11/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तीन पुलिया के आगे इटारसी आउटर नागपुर मुंबई रेल्वे पटरी के बीच एक व्यक्ति क्रीम कलर की शर्ट पहने व काले रंग का पिट्ठु बेग पीठ पर रखे जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये बेचने की फिराक में घूम रहा है।
थाना इटारसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर खोजबीन करने पर उसके बताये हुलिये का एक व्यक्ति दिखा जिसे घेराबंदी करते हुए पकडकर पुछताछ की गई एवं तलाशी लेने के दौरान काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के पैकेट मिले जिनका वजन करने पर कुल 8 किलो 400 ग्राम किमती लगभग 1,50,000 रूपये का होना पाया गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रामकुमार ठाकुर पिता सन्नु ठाकुर 35 साल निवासी ग्राम पढरई थाना बनखेडी जिला नर्मदापुरम का होना बताया। उक्त आरोपी रामकुमार से 8 किलो 400 ग्राम गांजा विधिवत जप्त कर मौके की कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध थाना इटारसी में अपराध क्रमांक 1085/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरमदीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक सौरभ पांडे द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई।
महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक सौरभ पांडे, RPF निरीक्षक मनीष पांडे, उनि विपिन पाल, उनि प्रवीण यादव, आरक्षक 535 महेन्द्र गुर्जर, आरक्षक 749 राजकुमार झपाटे, आरक्षक 334 अतुल विश्वकर्मा, आरक्षक 392 बसंत लोगरे, प्रधान आरक्षक चालक टिल्तु उईके थाना इटारसी, प्रधान आरक्षक राकेश मीणा RPF इटारसी, प्रधान आरक्षक आनंद पवार RPF इटारसी, आरक्षक संतोष शर्मा RPF इटारसी, प्रधान आरक्षक गजराज सिंह (अपराध खुफिया शाखा भोपाल) ।
