धनराज यादव जिला प्रतिनिधि
नर्मदापुरम 03 नवम्बर 2026 (हिन्द संतरी ) “राज ज्वेलर्स में हुई 50 लाख रुपए के आभूषण चोरी की सनसनीखेज वारदात पुलिस के माथे पर क़लक़ बनती ओर साल के आखिरी मे हुई इस गंभीर वारदात पर उनकी वर्दी पर दाग लगता कि सीसीटी वी केमरे ने उनकी लाज रख ली ओर 20 घंटे मे ही कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए शातिर आरोपिया को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दीपावली पर्व को देखते हुये पुलिस की इस कार्यवाही से व्यापारी संघ खुश हुआ ओर आगे भी पुलिस की सक्रियता उनके लिए एक वरदान बने उन्होने 50 लाख की चोरी पकड़ने पर 50 हजार रुपए का इनाम देकर पुलिस का मान बढ़ाया, विभाग से उन्हे मान सम्मान मिलेगा यह अलग बात है ।

घटना के अनुसार इधर 02 नवंबर 2026 को रघुनाथ गली सराफा बाजार स्थित “राज ज्वेलर्स दुकान पर एक अज्ञात महिला ग्राहक बनकर आई थी। महिला ने चालाकी से फरियादी को बेसमेंट में बने स्टोर रूम में उलझाया और काउंटर की दराज से सोने-चांदी के आभूषणों से भरे डिब्बे चुराकर फरार हो गई। इस मामले में थाना कोतवाली में तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपिया चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट (उम्र 28 वर्ष, निवासी इटारसी) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी गए संपूर्ण आभूषण जप्त कर लिए गए है। आरोपिया एक शातिर अपराधी है और पूर्व में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुकी है।

इस सराहनीय खुलासे के बाद आज सराफा व्यापारी संघ नर्मदापुरम के नगर अध्यक्ष गणेश सोनी तथा नर्मदापुरम व्यापारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र चौकसे द्वारा अन्य व्यापारियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। व्यापारी संघों ने नर्मदापुरम पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी श्री जीतेन्द्र पाठक सहित पूरी विवेचना टीम को सम्मानित किया और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सराफा व्यापारी संघ की ओर से विवेचना टीम को 50,000 रूपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदाय की गयी। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा सम्मान के लिए व्यापारी संघों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी प्रतिबद्धता के साथ इस प्रकार की कार्यवाहियां सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया ।
