धनराज यादव नगर प्रतिनिधि
सिवनीमलवा 01 नवंबर 2026(हिन्द संतरी ) जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने गत दिवस सिवनी मालवा के समीप ग्राम बाबरी में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध उत्खनन कर रही 4 पनडुब्बियां जब्त की हैं।
खनिज विभाग द्वारा जब्त की गई सभी पनडुब्बियों को पुलिस थाना सिवनी मालवा की अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित पनडुब्बियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी एवं कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
