धनराज यादव नगर प्रतिनिधि
नर्मदापुरम 02,नवंबर,2026(हिन्द संतरी ) नवंबर माह के प्रथम कार्य दिवस की शुरुआत कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन के सामूहिक गायन के साथ हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला सहित कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
