धनराज यादव जिला प्रतिनिधि
इटारसी 04 नवंबर 2026 (हिन्द संतरी ) 01 नवंबर 2026 को रात्री के समय एफआरव्ही डायत्त 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि न्यास कालोनी पेट्रोप पंप से बंगाली कालोनी के रोठ तरफ सत्यम नाम के व्यक्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया जो गभीर रूप से घायल है एवं दयाल अस्पताल इटारसी में इलाजरत है। रात्रि अधिकारी द्वारा दयात अस्पताल पहुँचकर घायल सत्यम पिता कैलाम्य वर्मा निवासी ग्राम पालनपुर थाना देहात से पुछताछ कर थाना इटारसी में अप. क. 1077/26 धारा 119 (1),296 (बी), 115(2),351 (3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चूंकि घटना चाकूबाजी जैसे गंभीर अपराध से संबंधित थी थाना प्रभारी इटारसी द्वारा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) को तत्काल घटना से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी इटारसी द्वारा पृथक-पृथक टीमें बनाकर छानबीन शुरू की गई । जिन्होंने इटारसी शहर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर लगभग 100 सीसीटीव्ही कैमरो की छानबीन, तकनीकि साक्ष्यो एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान राकेश उर्फ रक्कु पिता जगदीश यादव निवासी मातापुरा खेठा इटारसी के रूप में कर दिनांक 03/11/2026 को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिसे विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।
नाम आरोपी राकेश उर्फ रक्कु पिता जगदीश यादव निवासी मातापुरा खेडा इटारसी जिला नर्मदापुरम ।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री दीपक कुमार शुक्ला (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी श्री वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी थाना इटारसी निरीक्षक सौरभ पाडे द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई।
महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी थाना इटारसी निरीक्षक सौरभ पाठे, उनि विपिन पाल, सउनि गुलाब तिवारी, आरक्षक 749 राजकुमार झपाटे, आरक्षक 535 महेन्द्र गुर्जर, आरक्षक 392 बसंत लोगरे, आरक्षक 286 मुकेश झाडे. आरक्षक 54 संदीप दुबले, साइबर सेल से आर सदीप यदुवंशी, आर. दीपेश सोलकी, आर. जितेंद्र शेषकर ।
